CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Drinking Water Management : पेयजल व्यवस्था पर डिप्टी सीएम अरुण साव के सख्त तेवर, धमतरी के ईई निलंबित

Drinking Water Management : पेयजल व्यवस्था पर डिप्टी सीएम अरुण साव के सख्त तेवर, धमतरी के ईई निलंबित

By Newsdesk Admin
20/04/2026
Share
Drinking Water Management
Drinking Water Management

सीजी भास्कर, 20 अप्रैल : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव (Drinking Water Management) ने प्रदेश के सभी नगर निगमों की समीक्षा बैठक में कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री साव ने अगले वर्ष तक सभी नगर निगमों में पेयजल व्यवस्था संबंधी समस्त समस्याओं के पूर्ण निराकरण के कड़े निर्देश दिए हैं।

बैठक के दौरान धमतरी में पेयजल योजना की लेटलतीफी और लापरवाही का मामला सामने आने पर उप मुख्यमंत्री ने तत्काल एक्शन लिया। उन्होंने कार्य में देरी के लिए धमतरी के कार्यपालन अभियंता (ईई) को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित ठेकेदार पर भारी पेनाल्टी लगाने को भी कहा है। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी क्षेत्र में पानी की किल्लत होती है, तो इसकी जवाबदेही तय कर संबंधित अफसरों पर सीधी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्री साव ने कहा कि प्रशासन को पेयजल व्यवस्था (Drinking Water Management) का ऐसा स्थायी समाधान ढूंढना चाहिए जिससे गर्मियों में जनता को राहत मिल सके।

मानसून को ध्यान में रखते हुए उप मुख्यमंत्री ने 31 मई तक सभी नगर निगमों के बड़े नाले-नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि बरसात में जल भराव की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए प्री-मानसून तैयारियां युद्ध स्तर पर की जाएं। जून के पहले सप्ताह में एक राज्य स्तरीय टीम नगर निगमों का भौतिक निरीक्षण करेगी। यदि निरीक्षण के दौरान सफाई और पेयजल व्यवस्था (Drinking Water Management) का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उस शहर के स्वास्थ्य अधिकारी और इंजीनियर के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Death of elephant calves in Raigarh revealed : संक्रमण बना वजह; वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
चिरमिरी निगम में संतोष सिंह निर्विरोध सभापति चुने गए, पांचवीं बार पार्षद; बोले- सभी 40 वार्डों का होगा समान विकास..
Road Accident : नेशनल हाईवे-43 पर दो बड़े हादसे, बोलेरो-ठेला टक्कर और बाइक-ट्रक भिड़ंत में 2 की मौत
Smart Lake Project Chhattisgarh : तेलीबांधा तालाब की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगर निगमों में एक-एक तालाब को बनाया जाएगा स्मार्ट
Student Success : मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, सपनों को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने का संदेश मिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?