CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cotton Farming : धान छोड़ कपास की ओर बढ़े किसान, 25 हेक्टेयर में हुई बोनी

Cotton Farming : धान छोड़ कपास की ओर बढ़े किसान, 25 हेक्टेयर में हुई बोनी

By Newsdesk Admin
06/08/2026
Share
Cotton Farming : धान छोड़ कपास की ओर बढ़े किसान, 25 हेक्टेयर में हुई बोनी
Cotton Farming

सीजी भास्कर, 06 अगस्त : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में किसान अब पारंपरिक धान की खेती के साथ-साथ कपास (Cotton Farming) जैसी नकदी फसलों की ओर भी रुख कर रहे हैं। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन और कृषि विभाग के प्रयासों से भाटापारा विकासखंड में अब तक 25 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में कपास की बोनी की जा चुकी है। विभाग का मानना है कि फसल विविधीकरण से किसानों की आय बढ़ने के साथ भूजल संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

Contents
  • 25 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में कपास की खेती
  • कम पानी में अधिक लाभ की उम्मीद Cotton Farming
    • कृषक उन्नति योजना के तहत मिलेगा प्रोत्साहन
    • अन्य गांवों में भी चलेगा जागरूकता अभियान

 

यह भी पढ़ें : Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana : 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों के लिए आनलाइन पंजीयन शुरू 

25 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में कपास की खेती

कृषि विभाग के अनुसार भाटापारा विकासखंड के ग्राम गुड़ेलिया, कोनी, बिटकुली, तुरमा और अवरेठी में किसानों ने कपास (Cotton Farming) की उन्नत खेती शुरू की है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की लगातार जागरूकता और तकनीकी मार्गदर्शन के कारण किसान धान के विकल्प के रूप में कपास जैसी नकदी फसल को अपना रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Paddy Transplanter : पैडी ट्रांसप्लांटर से किसान ने घटाई लागत, बढ़ाई उत्पादकता

 

कम पानी में अधिक लाभ की उम्मीद Cotton Farming

अधिकारियों ने बताया कि धान की तुलना में कपास की फसल को लगभग 70 प्रतिशत कम पानी की आवश्यकता होती है। इससे गिरते भूजल स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। साथ ही लगातार धान की खेती से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है, जबकि कपास की खेती से भूमि की गुणवत्ता बेहतर बनी रहती है और कीट व रोगों का प्रकोप भी अपेक्षाकृत कम होता है।

यह भी पढ़ें : Child Rescue : बस स्टैंड पर बच्चों को देख टीम हुई सतर्क, पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली कहानी

कृषक उन्नति योजना के तहत मिलेगा प्रोत्साहन

राज्य शासन किसानों (Cotton Farming) को फसल विविधीकरण अपनाने के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करा रहा है। कृषक उन्नति योजना के तहत धान के स्थान पर अन्य फसल अपनाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा। वहीं धान के अलावा अन्य फसल लगाने पर 10 हजार रुपये की आदान सहायता भी मिलेगी। इस राशि का उपयोग किसान बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि कार्यों में कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : Excellent Players List  :  खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, सरकार ने जारी की 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची

 

अन्य गांवों में भी चलेगा जागरूकता अभियान

कृषि विभाग ने बताया कि फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए अन्य गांवों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विभाग का उद्देश्य किसानों को कम लागत और कम पानी वाली फसलों की ओर प्रेरित करना है, ताकि खेती अधिक लाभकारी और टिकाऊ बन सके।

 

यह भी पढ़ें : Excise Sub Inspector Suspended : शराब दुकानों की जांच में लापरवाही, दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

 

 

Gariaband Encounter : 10 नक्सलियों के साथ ढेर हुआ 1 करोड़ का टॉप लीडर, सुरक्षा घेरे में फंसे और जवानों ने कर दिया एनकाउंटर
Chittoor Murder : मंदिर जाने के बहाने रची हत्या की साजिश, पति की मौत के मामले में पत्नी समेत चार गिरफ्तार
Young MLAs Conference: लोकतंत्र और विकसित भारत 2047 पर युवा विधायकों का मंथन शुरू
DNA Report Murder Case : DNA रिपोर्ट से खुला अंधे कत्ल का राज, सिर कुचलकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
E-Office Award Chhattisgarh : CS ने अफसरों-कर्मचारियों को किया सम्मानित, समय पर दफ्तर पहुंचने वालों को भी मिला पुरस्कार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Virat Kohli World Record : ऑकलैंड वनडे में विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा, नंबर-3 पर 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
Virat Kohli World Record : ऑकलैंड वनडे में विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा, नंबर-3 पर 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

विराट कोहली (Virat Kohli World Record) ने एक…

Ramayana Cast : रणबीर कपूर और यश ही नहीं, फिल्म में दिखेंगे 25 से ज्यादा सितारे, जानिए कौन निभा रहा राम, रावण और हनुमान का किरदार
Ramayana Cast : रणबीर कपूर और यश ही नहीं, फिल्म में दिखेंगे 25 से ज्यादा सितारे, जानिए कौन निभा रहा राम, रावण और हनुमान का किरदार

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण (Ramayana Cast) को…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling :  छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी पर दो बड़ी कार्रवाई, 3.54 करोड़ का माल जब्त; राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने…

Extortion Case
Extortion Case :  रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 लोगों पर एफआईआर

राजधानी रायपुर में जमीन के पुराने सौदे को…

Bafna House Case
Bafna House Case :  जगदलपुर बाफना हाउस युवती मौत मामला: पोस्टमॉर्टम में फांसी से मौत की पुष्टि, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जगदलपुर के बाफना हाउस में 21 वर्षीय युवती…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?