CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NHM Recruitment 2026 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 140 संविदा पदों के लिए आए 4109 आवेदन

NHM Recruitment 2026 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 140 संविदा पदों के लिए आए 4109 आवेदन

By Newsdesk Admin
06/08/2026
Share
NHM Recruitment 2026 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 140 संविदा पदों के लिए आए 4109 आवेदन
NHM Recruitment 2026 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 140 संविदा पदों के लिए आए 4109 आवेदन

सीजी भास्कर, 06 अगस्त : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM Recruitment 2026) के तहत कोरिया और एमसीबी जिले में संविदा भर्ती प्रक्रिया को लेकर पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। कुल 140 रिक्त पदों के लिए 4109 आवेदन प्राप्त हुए थे। जांच के बाद 2604 अभ्यर्थियों को पात्र और 1463 को अपात्र घोषित किया गया है। वहीं 42 आवेदन सीधे निरस्त कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी 17 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

Contents
  • कोरिया और एमसीबी में 140 पदों पर भर्ती
    • 2604 पात्र, 1463 अपात्र घोषित
    • इन पदों के लिए सबसे ज्यादा आवेदन
    • 17 अगस्त तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

NHM Recruitment 2026 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 140 संविदा पदों के लिए आए 4109 आवेदन

यह भी पढ़ें : Millets President Award : श्रीअन्न की खेती से बदल दी पहचान, अब राष्ट्रपति भवन में होगा जिले के किसान का सम्मान

कोरिया और एमसीबी में 140 पदों पर भर्ती

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, कोरिया द्वारा 12 जून 2026 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM Recruitment 2026) के तहत 140 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इनमें कोरिया जिले के 27 और एमसीबी जिले के 113 पद शामिल हैं। आवेदन 3 जुलाई 2026 तक स्पीड पोस्ट एवं पंजीकृत डाक के माध्यम से आमंत्रित किए गए थे।

 

यह भी पढ़ें : Cotton Farming : धान छोड़ कपास की ओर बढ़े किसान, 25 हेक्टेयर में हुई बोनी

2604 पात्र, 1463 अपात्र घोषित

जांच के दौरान कोरिया जिले में प्राप्त 974 आवेदनों में 530 अभ्यर्थी पात्र और 444 अपात्र पाए गए। वहीं एमसीबी जिले में प्राप्त 3093 आवेदनों में 2074 पात्र तथा 1019 अपात्र घोषित किए गए। दोनों जिलों को मिलाकर कुल 4067 आवेदनों की पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है, जबकि 42 आवेदन निरस्त किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : Diesel Theft : रात के अंधेरे में ट्रकों से उड़ाते थे डीजल, पुलिस ने खोला संगठित गिरोह का राज

इन पदों के लिए सबसे ज्यादा आवेदन

भर्ती प्रक्रिया में फार्मासिस्ट, नर्सिंग आफिसर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) और जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट पदों के लिए सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

फार्मासिस्ट : 227 आवेदन (167 पात्र, 60 अपात्र)
नर्सिंग आफिसर (PHC) : 158 आवेदन (102 पात्र, 56 अपात्र)
कम्युनिटी हेल्थ आफिसर (CHO) : 531 आवेदन (300 पात्र, 231 अपात्र)
जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट : 438 आवेदन (312 पात्र, 126 अपात्र)
नर्सिंग आफिसर : 321 आवेदन (229 पात्र, 92 अपात्र)

यह भी पढ़ें : Mukhyamantri Gyan Protsahan Yojana : 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों के लिए आनलाइन पंजीयन शुरू 

17 अगस्त तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने बताया कि पात्र एवं अपात्र सूची कार्यालय के सूचना पटल और जिला प्रशासन की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों को सूची पर आपत्ति है, वे 17 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक अपना दावा-आपत्ति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरिया कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Asian Netball Championship 2026 : भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ की सोनम शर्मा, हांगकांग में दिखाएंगी दम

 

 

 

सुकमा के धनिकोर्ता में रहस्यमयी बीमारी से हड़कंप, सीने में दर्द और खांसी के बाद 13 की मौत…
MP Police SI Result 2025 जारी : 500 पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 5 जून से भोपाल-जबलपुर में फिजिकल टेस्ट
आबकारी कांस्टेबल भर्ती : फिजिकल टेस्ट के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत, जांच के आदेश, इस राज्य का है मामला
NHM Durg Recruitment 2026 : संविदा भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन और परीक्षा की तारीख जारी, वेबसाइट पर देखें मेरिट सूची
The plight of Sanjeevani 108 ambulance service : बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किलें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake SIM
Fake SIM : आधार-बायोमेट्रिक का खेल, फर्जी सिम जारी, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर पुलिस ने फर्जी तरीके से सिम…

Drug Tablets
Drug Tablets : भिलाई में कॉलेज के पास नशे का कारोबार, 600 टेबलेट जब्त

खुर्सीपार पुलिस ने नशीली टेबलेट बेचते दो अपचारी…

Kidnapping Robbery
Kidnapping Robbery : भिलाई में मदद के बहाने अपहरण-डकैती, फरार आरोपी गिरफ्तार

सुपेला पुलिस ने अपहरण-डकैती मामले में फरार आरोपी…

Instamart Food Delivery
Instamart Food Delivery : अगले पांच साल का बड़ा दांव, मुनाफे को लेकर स्विगी ने बनाया नया रोडमैप

ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी बाजार में प्रतिस्पर्धा…

Teacher Recruitment Scam
Teacher Recruitment Scam : नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों लेने का आरोप, चार पीड़ितों ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

धमतरी जिले में शिक्षक भर्ती के नाम पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?