CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Team India Fitness : अब सिर्फ खेल नहीं चलेगा, टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए फिटनेस की होगी कड़ी परीक्षा

Team India Fitness : अब सिर्फ खेल नहीं चलेगा, टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए फिटनेस की होगी कड़ी परीक्षा

By Newsdesk Admin
06/08/2026
Share
Shubman Gill Injury
Shubman Gill Injury

सीजी भास्कर, 06 अगस्त। भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाए रखना अब खिलाड़ियों के लिए और मुश्किल होने (Team India Fitness) वाला है। मैदान पर प्रदर्शन के साथ अब फिटनेस को भी पहले से ज्यादा महत्व दिया जाएगा। हाल के विदेशी दौरों के बाद खिलाड़ियों की शारीरिक तैयारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ, जिसके बाद फिटनेस नियमों को और सख्त करने का फैसला लिया गया है।

Contents
  • ब्रोंको टेस्ट के साथ होगी 2 किलोमीटर दौड़ Team India Fitness 
  • लगातार दो टेस्ट से होगी स्टैमिना की जांच
  • पहले अलग होता था रनिंग टेस्ट Team India Fitness 
  • फिटनेस मानकों को लेकर सख्ती

नए मानकों का मकसद खिलाड़ियों की सहनशक्ति, गति और रिकवरी क्षमता को बेहतर बनाना है। इसके लिए अब फिटनेस टेस्ट का तरीका भी बदला जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को लगातार दो कठिन परीक्षाओं से गुजरना होगा।

यह भी पढ़ें : Asaram Supreme Court : अंतरिम राहत की उम्मीद पर लगा ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की याचिका पर सुनाया बड़ा फैसला

ब्रोंको टेस्ट के साथ होगी 2 किलोमीटर दौड़ Team India Fitness 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों की फिटनेस जांच के लिए ब्रोंको टेस्ट और 2 किलोमीटर रनिंग टेस्ट को और सख्त करने का निर्णय लिया है। पहले ब्रोंको टेस्ट को 6 मिनट में पूरा करना होता था, लेकिन अब खिलाड़ियों को इसे 5 मिनट 15 सेकेंड से 5 मिनट 20 सेकेंड के भीतर पूरा करना होगा। इसके तुरंत बाद 2 किलोमीटर की दौड़ भी पूरी करनी होगी।

लगातार दो टेस्ट से होगी स्टैमिना की जांच

ब्रोंको टेस्ट में खिलाड़ियों को बिना किसी ब्रेक के पांच सेट पूरे करने होते हैं। प्रत्येक सेट में 20, 40 और 60 मीटर की दौड़ शामिल रहती है। इसके बाद तुरंत 2 किलोमीटर की दौड़ कराई जाएगी। इस प्रक्रिया से खिलाड़ियों की सहनशक्ति के साथ रिकवरी क्षमता का भी आकलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Fake SIM : आधार-बायोमेट्रिक का खेल, फर्जी सिम जारी, आरोपी गिरफ्तार

पहले अलग होता था रनिंग टेस्ट Team India Fitness 

पहले 2 किलोमीटर रनिंग टेस्ट अलग से लिया जाता था। तेज गेंदबाजों के लिए 8 मिनट 15 सेकेंड और अन्य खिलाड़ियों के लिए 8 मिनट 30 सेकेंड का समय निर्धारित था। अब इसे ब्रोंको टेस्ट के तुरंत बाद कराने की तैयारी की गई है, जिससे फिटनेस की वास्तविक स्थिति का बेहतर आकलन हो सके।

फिटनेस मानकों को लेकर सख्ती

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ समय से फिटनेस टेस्ट के मानकों को सख्ती से लागू नहीं (Team India Fitness) किया जा रहा था और कुछ खिलाड़ियों को अपेक्षाकृत आसान लक्ष्य दिए जाने की बातें भी सामने आई थीं। अब नए नियमों के जरिए खिलाड़ियों की फिटनेस, स्टैमिना और मैदान पर प्रदर्शन क्षमता को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं : Drug Tablets : भिलाई में कॉलेज के पास नशे का कारोबार, 600 टेबलेट जब्त

ट्रंप का भारत पर बड़ा हमला: रूस से सस्ता तेल खरीदने पर अमेरिका ने लगाया 25% टैरिफ…
भिलाई एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत, एक को ट्रेलर ने कुचला, दूसरे को बाईक की ठोकर, जांच में जुटी पुलिस
Bhilai Dogra Association : ओमान तट पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत : भिलाई के हिमाचली समाज ने विधायक रिकेश के माध्यम से केंद्र सरकार से लगाई न्याय की गुहार
वकीलों ने कोर्ट रूम में जड़ा ताला, 1 घंटे तक कमरे में बंद रहे तहसीलदार, SDM की पहल पर सुलझा मामला
Avneet Kaur Birthday Mahakal Visit: 24 साल की हुईं अवनीत, महाकाल का लिया आशीर्वाद, सूर्यकुमार यादव के साथ दिखीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?