सीजी भास्कर, 07 अगस्त। जिले के पशुपालकों के लिए जल्द ही बड़ी सुविधा शुरू (Veterinary Medicine Center) होने जा रही है। अब पशुओं के इलाज के लिए जरूरी दवाओं के लिए दूर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। धमतरी में प्रदेश का पहला पशु औषधि विक्रय केंद्र खोलने की प्रक्रिया तेज हो गई है, जिससे पशुपालकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
इस पहल को लेकर पशुपालकों में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि केंद्र शुरू होने के बाद इलाज का खर्च कम होगा और पशुओं को समय पर दवाएं मिलने से पशुपालन को भी नई मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Forest Land : लहलहाती मक्के की फसल पर चला ट्रैक्टर, वन विभाग की कार्रवाई के बाद किसानों में बढ़ा आक्रोश
भारत सरकार की योजना के तहत होगी शुरुआत Veterinary Medicine Center
प्रदेश का पहला पशु औषधि विक्रय केंद्र भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा संचालित लाइवस्टॉक हेल्थ एंड डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत स्थापित किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य पशुपालकों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण पशु औषधियां उपलब्ध कराना है।
दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी
धमतरी विकासखंड में प्रस्तावित इस केंद्र के लिए प्राप्त आवेदन को पोर्टल पर स्वीकृति मिलने के बाद 6 अगस्त 2026 को दस्तावेजों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में पोर्टल पर स्वीकृत आवेदनों में दस्तावेज सत्यापन के इस चरण तक पहुंचने वाला यह पहला और फिलहाल एकमात्र आवेदन है।
यह भी पढ़ें : Health Minister Shyam Bihari Jaiswal : झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा दावा, बयान के बाद सियासत भी हुई तेज
सस्ती दरों पर मिलेंगी जेनेरिक दवाएं Veterinary Medicine Center
पशु औषधि विक्रय केंद्र शुरू होने के बाद क्षेत्र के पशुपालकों को पशुओं के उपचार के लिए जरूरी जेनेरिक दवाएं आसानी से और कम कीमत पर उपलब्ध होंगी। इससे इलाज का खर्च घटेगा और समय पर उपचार मिलने से पशुओं के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।
पशुपालकों को मिलेगा सीधा लाभ
इस पहल से धमतरी जिले को पशु चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद (Veterinary Medicine Center) है। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा और पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।
खबरें और भी हैं : Double Murder : मां और मासूम की हत्या का खुलासा, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, पुलिस जांच में सामने आई वारदात की वजह


