CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खड़े ट्रेलर से बाइक की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत; पिता-पुत्र समेत दो घायल

खड़े ट्रेलर से बाइक की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत; पिता-पुत्र समेत दो घायल

By Newsdesk Admin
09/08/2026
Share

रायगढ़ के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में सड़क पर बिना किसी संकेत के खड़े ट्रेलर से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मां मंगला प्लांट के पास हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार, देवबहाल निवासी नेतराम राठिया गुरुवार शाम अपने बेटे और एक अन्य ग्रामीण आनंद राठिया के साथ बाइक से बंगुरसिया गया था। तीनों बंगुरसिया के लोक सेवा केंद्र से पैसे निकालने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मां मंगला प्लांट के पास अंधेरे में सड़क पर बिना किसी संकेत के खड़ा ट्रेलर बाइक को दिखाई नहीं दिया और बाइक उससे जा टकराई।

हादसे में एक की मौके पर मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण आनंद राठिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नेतराम राठिया और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मृतक के शव का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। सड़क पर लापरवाहीपूर्वक बिना संकेत के ट्रेलर खड़ा करने के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Police Corruption : थाने में वसूली का खेल, एनटीपीसी कर्मचारी ने खाया जहर
Raipur Road Accident Today : सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने कुचला; उद्योग भवन के पास दर्दनाक हादसा
Illegal Teak Wood Transport Chhattisgarh : अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त
Fertilizer Distribution 2026 : खरीफ 2026 में खाद वितरण पर सरकार सख्त, अब तय नियमों से मिलेगा यूरिया-डीएपी
School Bus Safety : फिटनेस सर्टिफिकेट बिना 10 स्कूल बसों पर 38 हजार का चालान; 2 बसों से 55,989 का टैक्स वसूला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rahul Gandhi Prayagraj : 'प्रयागराज नहीं, रांची जाना चाहिए था', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर कसा तंज
Rahul Gandhi Prayagraj : ‘प्रयागराज नहीं, रांची जाना चाहिए था’, किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर कसा तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज  (Rahul Gandhi…

CG High Court Salary Recovery : सहमति पत्र के बावजूद नहीं होगी वसूली, कक्षा-3 और 4 कर्मचारियों को हाई कोर्ट की बड़ी राहत
CG High Court Salary Recovery : सहमति पत्र के बावजूद नहीं होगी वसूली, कक्षा-3 और 4 कर्मचारियों को हाई कोर्ट की बड़ी राहत

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट  (CG High Court Salary Recovery)…

YouTube Video Downloader :  बिना ऐप के YouTube वीडियो कैसे सेव करें, जानिए आसान तरीका
YouTube Video Downloader :  बिना ऐप के YouTube वीडियो कैसे सेव करें, जानिए आसान तरीका

यूट्यूब  (YouTube Video Downloader) आज दुनिया के सबसे…

Google Maps : अब सिर्फ रास्ता नहीं बताएगा गूगल मैप्स, भारत में मिलेगा रियल-टाइम ट्रांजिट डेटा
Google Maps : अब सिर्फ रास्ता नहीं बताएगा गूगल मैप्स, भारत में मिलेगा रियल-टाइम ट्रांजिट डेटा

Google Maps ने भारत में अपने AI-पावर्ड Ask…

IND Vs SL Practice Match : पडिक्कल के शतक से मचा तहलका, तीसरे नंबर के लिए ठोकी मजबूत दावेदारी, गुरनूर ने भी दिखाया दम
IND Vs SL Practice Match : पडिक्कल के शतक से मचा तहलका, तीसरे नंबर के लिए ठोकी मजबूत दावेदारी, गुरनूर ने भी दिखाया दम

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?