CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IND Vs SL Practice Match : पडिक्कल के शतक से मचा तहलका, तीसरे नंबर के लिए ठोकी मजबूत दावेदारी, गुरनूर ने भी दिखाया दम

IND Vs SL Practice Match : पडिक्कल के शतक से मचा तहलका, तीसरे नंबर के लिए ठोकी मजबूत दावेदारी, गुरनूर ने भी दिखाया दम

By Newsdesk Admin
09/08/2026
Share
IND Vs SL Practice Match : पडिक्कल के शतक से मचा तहलका, तीसरे नंबर के लिए ठोकी मजबूत दावेदारी, गुरनूर ने भी दिखाया दम
IND Vs SL Practice Match : पडिक्कल के शतक से मचा तहलका, तीसरे नंबर के लिए ठोकी मजबूत दावेदारी, गुरनूर ने भी दिखाया दम

सीजी भास्कर, 9 अगस्त   :  भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज (IND Vs SL Practice Match )  से पहले टीम इंडिया अभ्यास मैच खेल रही है। श्रीलंका-11 के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 357 रन बना लिए हैं। टीम अब श्रीलंका-11 की पहली पारी के स्कोर से महज 6 रन पीछे है।

यह भी पढ़ें : RSS Mohan Bhagwat : भारत को विश्वगुरु बनाने मोहन भागवत का बड़ा बयान

पडिक्कल का शानदार शतक, तीसरे नंबर के लिए मजबूत दावा

भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल (IND Vs SL Practice Match )   ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 142 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी ने टेस्ट टीम में तीसरे नंबर के बल्लेबाज को लेकर चल रही चर्चा को और दिलचस्प बना दिया है। पडिक्कल ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया और अपनी दावेदारी मजबूत की।

यह भी पढ़ें : Jharkhand Student Protest : पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी, हेमंत सोरेन सरकार से दूसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा

रवींद्र जडेजा ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 63 रन बनाए। वहीं मानव सुथार ने 41 रन की उपयोगी पारी खेली। दिन के आखिरी समय में गुरनूर बरार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों में 36 रन ठोक दिए।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Monsoon Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून,  भाटापारा में ट्रैक पर पानी से ट्रेनें प्रभावित

आखिरी ओवर में गुरनूर ने जड़े चार छक्के

गुरनूर बरार ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी अपना दम दिखाया। उन्होंने दिन के आखिरी ओवर में लगातार चार छक्के जड़कर टीम इंडिया के स्कोर को श्रीलंका-11 के करीब पहुंचा दिया। उनकी इस विस्फोटक पारी ने अभ्यास मैच में सभी का ध्यान खींचा।

यह भी पढ़ें : Raigarh Elephant Attack : रायगढ़ में हाथी का आतंक, बस्ती के पास पहुंचे जंगली हाथी ने ग्रामीण की जान ली

ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल रहे फ्लॉप

भारत (IND Vs SL Practice Match )   की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी हुई। केएल राहुल 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। पंत महज 2 रन और जुरेल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

यह भी पढ़ें : Opium Cultivation Case :  दुर्ग में अफीम की अवैध खेती का बड़ा खुलासा, भाजपा नेता समेत 8 पर आरोप तय

श्रीलंका-11 ने पहले दिन बनाए थे 363 रन

इससे पहले मुकाबले के पहले दिन श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने 90 ओवर में 8 विकेट खोकर 363 रन बनाए थे। टीम की ओर से रविंदु रसान्था ने 71, निशान मदुश्का ने 66 और कप्तान सोनल दिनुशा ने 52 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने दो-दो विकेट लिए, जबकि गुरनूर बरार को एक सफलता मिली। अब मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय टीम की नजरें श्रीलंका-11 के स्कोर को पार कर बढ़त हासिल करने पर होंगी।

यह भी पढ़ें : Raigarh Crime Meeting 2026 : ASP का सख्त संदेश, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में न बरतें ढिलाई

South Africa Tour of India : भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम का ऐलान… सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा
FIFA World Cup : दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ का इंतजार खत्म, जानिए कब और कैसे होंगे मुकाबले
रद्द हुआ पंजाब-दिल्ली मुकाबला: किसे हुआ फायदा और क्या दोबारा होगा मैच? जानिए पूरी कहानी
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उत्तराखंड देहरादून के मैदान में अब साधेंगे अपना निशाना, 38वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के शूटर्स का हुआ चयन
SRH Captaincy News IPL 2026 : चोट से उबर गया कप्तान, क्या हैदराबाद ईशान से छीन लेगा कप्तानी का ‘ताज’!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake ACB Officer
Fake ACB Officer : एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसे, गोली की धमकी दी; फरार आरोपी गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में…

Balodabazar Police Transfer
Balodabazar Police Transfer : बलौदाबाजार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 38 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना

जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर…

Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी
Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी

भाजपा ने छत्तीसगढ़ संगठन में बड़ा बदलाव करते…

Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन
Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन

शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार (Sarangarh…

Drip Irrigation Farming : कम पानी में खीरे की खेती से 2.25 लाख कमाए, अब 4 एकड़ में ग्राफ्टेड टमाटर की तैयारी
Drip Irrigation Farming : कम पानी में खीरे की खेती से 2.25 लाख कमाए, अब 4 एकड़ में ग्राफ्टेड टमाटर की तैयारी

सीजी भास्कर, 23 सितंबर : जशपुर जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?