सीजी भास्कर, 9 अगस्त : छत्तीसगढ़ की राजनीति में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Chhattisgarh Politics) के बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने संजय सिंह के छत्तीसगढ़ सरकार को लेकर दिए बयान का समर्थन किया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में स्वतंत्र रूप से नीतियां बनाने के बजाय केंद्र की नीतियों को ही लागू किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Dhamtari News : प्रार्थना सभा की सूचना पर हिंदू संगठन का विरोध, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस
‘कठपुतली सरकार’ बताकर भाजपा पर हमला
अटल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार कठपुतली की तरह काम कर रही है। उनके मुताबिक नीतियां केंद्र सरकार में तैयार होती हैं और उनका केवल इंप्लीमेंटेशन प्रदेश में किया जाता है। उन्होंने उद्योगपतियों के हितों को ध्यान में रखकर विधेयक पारित किए जाने का भी आरोप लगाया। संजय सिंह के ‘छत्तीसगढ़ सरकार हाईजैक’ वाले बयान के बाद अब कांग्रेस विधायक के समर्थन से यह मुद्दा और गरमा गया है। भाजपा की ओर से इन आरोपों पर प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
यह भी पढ़ें : Bijapur Leopard : दशपाल घाट की सड़क पर दिखा तेंदुआ, 108 एंबुलेंस के पायलट-ईएमटी ने कैमरे में किया कैद
अटल प्रतिमा की दरार को लेकर भी घेरा
अटल श्रीवास्तव ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा में आई दरार को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की स्थिति ऐसी है कि भाजपा के अपने ही नेता की प्रतिमा के निर्माण में भी गड़बड़ी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ के निर्माता हैं, लेकिन भाजपा अपने ही पितृ पुरुष का सम्मान नहीं कर पा रही है।
यह भी पढ़ें : Surajpur Road Scam : 226 लाख की सड़क पहली बारिश में बही, अफसरों और ठेकेदार पर गंभीर आरोप
यह भी पढ़ें : Durg Crime : शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण, परिवार को मारने की धमकी, आरोपी पर FIR
बस्तर में 20 साल तक खनन रोकने की मांग
अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बस्तर में अगले 20 वर्षों तक विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई। विधायक ने कहा कि बस्तर में अगले 20 साल तक किसी भी तरह का खनन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि खनन रोकने से संबंधित कोई प्रस्ताव आता है तो वह उसका समर्थन करेंगे। उनके मुताबिक इस दौरान अस्पताल, स्कूल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Google Maps : अब सिर्फ रास्ता नहीं बताएगा गूगल मैप्स, भारत में मिलेगा रियल-टाइम ट्रांजिट डेटा



