सीजी भास्कर, 11 अगस्त। E20 पेट्रोल को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर पलटवार किया है। रीवा सांसद के ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’ वाले बयान पर बघेल ने कहा कि भाजपा नेताओं का होश ठिकाने नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर जनता शुद्ध पेट्रोल मांग रही है, तो भाजपा अपने बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल लाकर दे। (Bhupesh Baghel on E20 Petrol)

शुद्ध पेट्रोल को लेकर बयान : Bhupesh Baghel on E20 Petrol
दरअसल, जनार्दन मिश्रा ने E20 पेट्रोल का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत अपनी जरूरत का करीब 80% कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का विरोध नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने ब्राजील का उदाहरण देते हुए E20 को सही ठहराया।
वहीं, विपक्ष का आरोप है कि E20 पेट्रोल से कुछ वाहनों के माइलेज और इंजन पर असर पड़ सकता है। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच पहले से ही राजनीतिक बहस जारी है। मिश्रा के बयान के बाद यह विवाद और तेज हो गया है।
यह भी पढ़ें : Nitin Gadkari on E20 Petrol : बोले- इंजन खराब नहीं होगा, माइलेज पर पड़ सकता है मामूली असर


