CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस

Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस

By Newsdesk Admin
12/08/2026
Share
Raigarh Land Dispute
Raigarh Land Dispute

सीजी भास्कर, 12 अगस्त। रायगढ़ जिले में जमीन और रास्ते को लेकर चल रहा पुराना विवाद एक बार फिर हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान टांगी, रॉड और डंडों से हमला किए जाने का आरोप है। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 14 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Raigarh Land Dispute)

Contents
  • घर पहुंचकर मारपीट करने का आरोप : Raigarh Land Dispute
  • दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट

मामला कापू थाना क्षेत्र का है। ग्राम समनिया निवासी सहदेव सक्सेना ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले परदेशी बघेल के परिवार से जमीन और रास्ते को लेकर करीब दो साल से विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। आरोप है कि विवादित रास्ते से आने-जाने को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी कहासुनी होती रही है।

यह भी पढ़ें : Sukma prayer meeting controversy : मारपीट में कई ग्रामीण घायल, गांव में पुलिस बल तैनात

Raigarh Land Dispute
Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस

 

घर पहुंचकर मारपीट करने का आरोप : Raigarh Land Dispute

सहदेव के मुताबिक, वह सुबह अपने घर पर था। इसी दौरान बिनोद बघेल, राकेश बघेल, रोशन बघेल, मालिक राम बघेल, राजेश बघेल, करिश्मा बघेल, मीना बघेल, अंशु बघेल, सरिता बघेल और पदमा बघेल वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे, रॉड और अन्य हथियारों से हमला कर दिया।

इस दौरान सहदेव के पिता बसंत सक्सेना और इतवारी बाई के साथ भी मारपीट की गई। हमले में तीन लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घटना के बाद परिजन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। सहदेव की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : Undertrial Prisoner Death : परिजनों ने लगाया मारपीट और वसूली का आरोप

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट

वहीं, दूसरे पक्ष के बिनोद बघेल ने भी कापू थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि बसंत सक्सेना के साथ उसका पुराना जमीन विवाद है और मामला धरमजयगढ़ न्यायालय में चल रहा है। बिनोद के अनुसार, वह तीन मजदूरों के साथ पत्थलगांवखुर्द कापू जा रहा था। इसी दौरान बसंत सक्सेना, जयपाल सक्सेना, सहदेव सक्सेना और इतवारी बाई सक्सेना ने पुराने जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर उसे रोककर धमकी दी और डंडे व हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

मारपीट में बिनोद को भी चोटें आईं। उसकी शिकायत पर पुलिस ने बसंत सक्सेना, जयपाल सक्सेना, सहदेव सक्सेना और इतवारी बाई सक्सेना के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और घटनाक्रम के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Amanaka Chaupati Issue: शिफ्टिंग से पहले ही विवाद गहराया, रेलवे के नोटिस ने बढ़ाई दुकानदारों की टेंशन

Dhamtari Python Rescue : खेत में दबा कुछ हिलने लगा, खुदाई हुई तो सामने आया 10 फीट लंबा खौफनाक नज़ारा
जनचौपाल: सड़क, नाली और जलभराव की समस्याओं से घिरे विधायक…
Chhattisgarh Budget Session 2047 Vision: अभिभाषण में ‘Viksit Chhattisgarh 2047 Vision’ की रोडमैप, बस्तर-नक्सल नीति पर साफ संदेश
दफनाने नहीं दे रहे, 13 दिन से मोर्चरी में रखा है शव, पिता की ‘अंतिम इच्छा’ पूरी करने हाईकोर्ट से अब सुप्रीम कोर्ट में बेटे ने दी दस्तक
Bus Accident : तेज रफ्तार यात्री बस ने सामने से मारी टक्कर, सड़क किनारे जुटी भीड़ के बीच चली गई बाइक सवार की जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?