CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Milk Sample Testing : दूध सप्लायरों की जांच तेज, 19 सैंपल लैब भेजे

Bilaspur Milk Sample Testing : दूध सप्लायरों की जांच तेज, 19 सैंपल लैब भेजे

By Newsdesk Admin
12/08/2026
Share
Bilaspur Milk Sample Testing
Bilaspur Milk Sample Testing

सीजी भास्कर, 12 अगस्त। बिलासपुर में एनालॉग पनीर के उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध के बाद खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग ने दूध की गुणवत्ता को लेकर भी निगरानी बढ़ा दी है। शहर में घरों और डेयरी फर्मों तक दूध पहुंचाने वाले विक्रेताओं की जांच की गई। इस दौरान अलग-अलग दूध सप्लायरों से 19 नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए रायपुर स्थित लैब भेजा गया है। (Bilaspur Milk Sample Testing)

Contents
  • हॉकरों से ली दूध की खरीद और सप्लाई की जानकारी : Bilaspur Milk Sample Testing
  • लैब रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

विभाग की टीम रेस्टोरेंट, ढाबों और डेयरी संचालकों के साथ अब दूध विक्रेताओं की सप्लाई चेन पर भी नजर रख रही है। अधिकारियों के मुताबिक, दूध की गुणवत्ता में कमी होने का असर उससे तैयार होने वाले पनीर, खोवा और अन्य दुग्ध उत्पादों पर भी पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर सरकार की सख्ती, होटल और रेस्टोरेंट को तुरंत बंद करनी होगी खरीद बिक्री

Bilaspur Milk Sample Testing
Bilaspur Milk Sample Testing : दूध सप्लायरों की जांच तेज, 19 सैंपल लैब भेजे

 

हॉकरों से ली दूध की खरीद और सप्लाई की जानकारी : Bilaspur Milk Sample Testing

जांच के दौरान अधिकारियों ने दूध विक्रेताओं से पूछा कि वे दूध कहां से खरीद रहे हैं और किन-किन स्थानों पर इसकी सप्लाई कर रहे हैं। घरों और डेयरी फर्मों में दूध पहुंचाने वाले हॉकरों से संबंधित जानकारी भी ली गई।

विभाग ने दूध विक्रेताओं को खाद्य-औषधि प्रशासन में आवश्यक पंजीयन कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना है कि खाद्य कारोबार से जुड़े लोगों का पंजीयन खाद्य सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

यह भी पढ़ें : Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर शिकंजा तेज, खाद्य विभाग की जांच में कई जगह मिली खामियां

लैब रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

अभियान के तहत लिए गए 19 दूध के नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट में दूध की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है।

यदि जांच (Bilaspur Milk Sample Testing) में किसी नमूने में मिलावट या गुणवत्ता से जुड़ी कमी सामने आती है तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग दूध से बने उत्पादों की भी लगातार जांच कर रहा है, खास तौर पर अमानक और नकली पनीर की बिक्री पर रोक लगाने के लिए निगरानी जारी है।

यह भी पढ़ें : रायपुर में पांच हजार किलो कैमिकल पनीर जब्त, डालडा स्कीम मिल्क पाउडर और पाम ऑयल से बना हो रही डेयरी, रेस्टोरेंट, होटल, कैफे और शादी-पार्टियों में हो रही सप्लाई

ख़बरें और भी हैं : FDA Action Balodabazar : बिना लाइसेंस फूटा चना फैक्ट्री पर FDA की कार्रवाई, सैंपल जब्त, दाल मिलों को नोटिस जारी

Raipur Bank Fraud : फर्जी लेटरपैड और कॉल से 17.52 लाख की ठगी, 14 लाख रुपये खाते में होल्ड
हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर छापा: नोट गिनने की मशीन, रिवॉल्वर, 35 लाख कैश और लग्जरी गाड़ियां जब्त…
Disaster Management Chhattisgarh 2025: पटाखा और चिमनी विस्फोट सहित 17 जिले हाई रिस्क में
Chhattisgarh Gaudham Yojana : पशुधन से रोजगार तक छत्तीसगढ़ सरकार की नई सौगात ‘गौधाम योजना’
Raigarh road accident : डंपर ने पैदल युवक को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक
Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक

निगम प्रशासन ने जर्जर मकानों की सुरक्षा (Ganesh…

PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव
PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव

क्षतिग्रस्त सड़कें और पुल (PWD Road Repair) जल्द…

Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद
Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद

गणेश झांकी यातायात डायवर्सन (Ganesh Jhanki Traffic Diversion)…

Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य
Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य

पानी टंकी के नीचे युवक का शव (Dongargarh…

Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद
Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद

तेंदुए की रिहायशी इलाके में एंट्री (Kanker Leopard…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?