रायपुर, 13 अगस्त : बस्तर में शांति, एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश लेकर बस्तर तिरंगा यात्रा (Bastar Tiranga Yatra 2026) बुधवार को नारायणपुर से शुरू हुई। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने बाइक पर तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व किया। यह यात्रा बस्तर के नक्सल प्रभावित और अति-संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरेगी।
यह भी पढ़ें : Balrampur Railway Counter : बलरामपुर में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, हजारों यात्रियों को राहत
नारायणपुर से हुआ यात्रा का शुभारंभ
नारायणपुर जिला मुख्यालय के हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड से बस्तर तिरंगा यात्रा (Bastar Tiranga Yatra 2026) को विभिन्न समाज प्रमुखों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने यात्रा में शामिल बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। दोनों मंत्रियों ने क्षेत्र में शांति और विकास का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh 6 Lane Expressway : 2500 करोड़ की लागत से MP से रायपुर तक बनेगा 6-लेन एक्सप्रेस वे
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेगा तिरंगा
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह यात्रा उन इलाकों से होकर गुजरेगी, जहां पहले नक्सली घटनाओं का प्रभाव रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा के जरिए देश और दुनिया को बस्तर में बदले हालात का संदेश दिया जाएगा। नारायणपुर को यात्रा के लिए इसलिए चुना गया है, क्योंकि यह जिला लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रा का समापन 14 अगस्त को बीजापुर जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर तिरंगा फहराकर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Narmadapur Financial Irregularity : निर्माण कार्यों में 2 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी, सरपंच-सचिवों को नोटिस
90 से ज्यादा गांवों में पहली बार लहराएगा तिरंगा
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी 2024 से बस्तर के कई दुर्गम गांवों में राष्ट्रीय पर्वों के दौरान ध्वजारोहण किया जा रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस पर बस्तर संभाग के 90 से अधिक ऐसे गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा, जहां आजादी के बाद अब तक राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया था।
उन्होंने कहा कि तिरंगा फहरने का मतलब है कि संविधान की व्यवस्था बस्तर के कोने-कोने तक मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर के लोगों और सुरक्षा जवानों के साहस से क्षेत्र को नक्सलवाद से मुक्ति की दिशा में आगे बढ़ाया गया है।
यह भी पढ़ें : Airtel Recharge Plans : 4 लोकप्रिय रिचार्ज प्लान हुए बंद, अब महंगा पड़ेगा रिचार्ज
बस्तर में विकास का नया दौर शुरू : विजय शर्मा
गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में अब लोगों को मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और सुरक्षा का वातावरण मिल रहा है। सरकार सड़क, शिक्षा, कौशल विकास, लघु वनोपज प्रसंस्करण और रोजगार के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी जोर दिया। मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Hareli Tihar 2026 : हरेली तिहार पर CM हाउस में दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक
शहादत वाली मिट्टी से बनेगा स्मारक
वन मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने कहा कि कभी नक्सल गतिविधियों का केंद्र रहे इलाकों से आज तिरंगा यात्रा निकल रही है। यात्रा के दौरान उन स्थानों की मिट्टी एकत्र की जाएगी, जहां जवानों और नागरिकों ने शहादत दी है। इस मिट्टी का इस्तेमाल भविष्य में बनने वाले स्मारक में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बस्तर अब नक्सलवाद से आगे बढ़कर विकास और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहा है। Bastar Tiranga Yatra 2026 12 से 14 अगस्त तक बस्तर के अति-संवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
तीन दिन में बस्तर के कई इलाकों से गुजरेगी यात्रा
पहले दिन यात्रा नारायणपुर से शुरू होकर मुंजमेटा, झारागांव, धौड़ाई, कन्हारगांव, कड़ेनार, बोदली, सातधार और बारसूर होते हुए दंतेवाड़ा पहुंची। दूसरे दिन यात्रा दंतेवाड़ा से सुकमा और बीजापुर जिले के विभिन्न नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
तीसरे दिन यात्रा बीजापुर से आवापल्ली, उसूर, गलगम, नंबी और ताड़पाला होते हुए कर्रेगुट्टा पहाड़ी पहुंचेगी। यहीं तिरंगा फहराकर यात्रा का समापन किया जाएगा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बद्री नारायण मीणा, कलेक्टर नम्रता जैन, एसपी संदीप कुमार पटेल, जिला पंचायत सीईओ, डीएफओ सहित बड़ी संख्या में युवा और नागरिक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : Electric Vehicle Training : जीजामगांव आईटीआई में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण, इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक सीखेंगे युवा




