CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Traffic Advisory : 15 अगस्त से पहले रायपुर हाई अलर्ट, 800 पुलिसकर्मी तैनात; जानें पार्किंग और डायवर्जन प्लान

Raipur Traffic Advisory : 15 अगस्त से पहले रायपुर हाई अलर्ट, 800 पुलिसकर्मी तैनात; जानें पार्किंग और डायवर्जन प्लान

By Newsdesk Admin
14/08/2026
Share
Raipur Traffic Advisory : 15 अगस्त से पहले रायपुर हाई अलर्ट, 800 पुलिसकर्मी तैनात; जानें पार्किंग और डायवर्जन प्लान
Raipur Traffic Advisory : 15 अगस्त से पहले रायपुर हाई अलर्ट, 800 पुलिसकर्मी तैनात; जानें पार्किंग और डायवर्जन प्लान

सीजी भास्कर, 14 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर राजधानी रायपुर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था (Raipur Traffic Advisory) को अंतिम रूप दे दिया गया है। 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन पार्किंग और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। समारोह की सुरक्षा में करीब 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Contents
        • यह भी पढ़ें : Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस
  • पास के रंग के अनुसार होगी पार्किंग
  • स्कूल बसों के लिए अलग प्रवेश मार्ग
  • इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
  • 17 प्लाटून देंगी परेड की सलामी
  • परेड ग्राउंड में इन सामानों पर प्रतिबंध
  • 800 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

यह भी पढ़ें : Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

पास के रंग के अनुसार होगी पार्किंग

समारोह में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रंग के पास जारी किए गए हैं। लाल पासधारी वाहन पीडब्ल्यूडी चौक, छत्तीसगढ़ कॉलेज, कुंदन पैलेस, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी और एमटी वर्कशॉप मार्ग से होते हुए मंच के पीछे स्थित वीआईपी पार्किंग तक पहुंचेंगे।

हरा पासधारी वाहन पीडब्ल्यूडी चौक और आरआई गेट चौक होते हुए सेंट पॉल स्कूल पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे। बिना पास वाले वाहनों के लिए सेंट पॉल स्कूल ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां से लोगों को पैदल आरआई गेट के रास्ते कार्यक्रम स्थल तक जाना होगा।

 

यह भी पढ़ें :  Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

 

स्कूल बसों के लिए अलग प्रवेश मार्ग

परेड में शामिल छात्र-छात्राओं और प्रतिभागियों को लेकर आने वाली स्कूल बसों को पुलिस लाइन के धमतरी गेट से प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों को हेलीपैड के पास उतारने के बाद बसों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

कार्यक्रम के दौरान पेंशनबाड़ा चौक, पीडब्ल्यूडी चौक और महिला थाना चौक से पुलिस लाइन की ओर केवल अधिकृत वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। सामान्य यातायात को जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे Raipur Traffic Advisory के तहत निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

 

यह भी पढ़ें : River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

 

17 प्लाटून देंगी परेड की सलामी

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल पूरी हो चुकी है। मुख्य समारोह में केंद्रीय सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस, जेल विभाग, नगर सेना और एनसीसी सहित कुल 17 प्लाटून हिस्सा लेंगी। मार्चपास्ट और सलामी के अलावा मेडल सेरेमनी, डॉग शो और हॉर्स शो भी समारोह के प्रमुख आकर्षण होंगे।

 

परेड ग्राउंड में इन सामानों पर प्रतिबंध

सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल पर शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, माचिस, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ और पटाखे ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा आग्नेयास्त्र, चाकू, कैंची, ब्लेड, तलवार सहित किसी भी धारदार या खतरनाक वस्तु को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

 

यह भी पढ़ें : Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

 

800 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। शहर के प्रमुख एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर 24 घंटे वाहनों की जांच की जा रही है। होटल, लॉज, धर्मशालाओं और अन्य ठहरने के स्थानों की भी जांच की जा रही है।

प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आदतन अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है। आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के जरिए शहरभर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए करीब 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

 

यह भी पढ़ें : Truck Accident : रायपुर में नाले में गिरी 20 चक्के की ट्रक, पलटने का खतरा,बाल-बाल बचे लोग

 

 

 

 

Domestic Violence : मामूली विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, पत्नी के कदम से पति जिंदगी के लिए जूझ रहा
Compensation Fraud Case : मुआवजे के नाम पर बड़ा खेल, भारतमाला घोटाले में तीन अफसरों पर शिकंजा कस गया
Dantewada News : छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के कनिष्ठ तकनीकी सहायक निलंबित
भीषण गर्मी से सूखी आगर नदी, जल संकट गहराया
Tamnar Bike Stunt : रिटायर्ड आरक्षक के बेटे को महंगा पड़ा स्टंट, ‘रील’ के चक्कर में पुलिस ने थमाया चालान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?