CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Red Fort Independence Day 2026 : आजादी के जश्न को तैयार लाल किला, PM मोदी देंगे देश को संदेश

Red Fort Independence Day 2026 : आजादी के जश्न को तैयार लाल किला, PM मोदी देंगे देश को संदेश

By Newsdesk Admin
14/08/2026
Share
Red Fort Independence Day 2026
Red Fort Independence Day 2026

सीजी भास्कर, 14 अगस्त। नई दिल्ली। देश के राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर प्रधानमंत्री के आगमन, ध्वजारोहण और राष्ट्र के नाम संबोधन तक का पूरा कार्यक्रम तय किया गया है। (Red Fort Independence Day 2026)

Contents
    • सुबह 6:50 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
  • PM मोदी करेंगे गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण : Red Fort Independence Day 2026
  • 7:30 बजे ध्वजारोहण और 21 तोपों की सलामी
  • 7:36 बजे PM मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित : Red Fort Independence Day 2026

यह भी पढ़ें :  Independence Day : स्वतंत्रता दिवस से पहले धमतरी में दिखा देशभक्ति का रंग, मैदान में परखी गई हर तैयारी

सुबह 6:50 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

6:50 बजे: लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर की टुकड़ी अपनी जगह लेगी।

6:55 बजे: रक्षा सचिव लाल किले पहुंचेंगे और प्राचीर के नीचे निर्धारित स्थान पर जाएंगे।

6:56 से 7:00 बजे: थलसेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख, वायुसेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) लाल किले पहुंचेंगे।

7:05 बजे: रक्षा राज्य मंत्री समारोह स्थल पर पहुंचेंगे।

7:11 बजे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लाल किले पहुंचेंगे।

7:18 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के लाहौरी गेट पहुंचेंगे। यहां रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री और रक्षा सचिव उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद रक्षा सचिव प्रधानमंत्री का परिचय दिल्ली एरिया के GOC से कराएंगे।

Red Fort Independence Day 2026
Red Fort Independence Day 2026 : आजादी के जश्न को तैयार लाल किला, PM मोदी देंगे देश को संदेश

PM मोदी करेंगे गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण : Red Fort Independence Day 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली एरिया के GOC के साथ गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह लिफ्ट या सीढ़ियों के रास्ते लाल किले की प्राचीर पर पहुंचेंगे। यहां रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।

यह भी पढ़ें :Mungeli Independence Day Celebration : गरिमामय माहौल में मनेगा स्वतंत्रता दिवस, शहीद परिवारों का होगा सम्मान

7:30 बजे ध्वजारोहण और 21 तोपों की सलामी

सुबह 7:30 बजे: राष्ट्रीय गीत के गायन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद गार्ड की ओर से राष्ट्रीय सलामी दी जाएगी। सैन्य बैंड राष्ट्रगान बजाएगा और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर की टुकड़ी वापस जाएगी। इसी दौरान भारतीय वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टर फ्लाईपास्ट करेंगे और समारोह में मौजूद मेहमानों पर फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा करेंगे। हेलिकॉप्टरों पर तिरंगा और वंदे मातरम् के ध्वज भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें :Republic Day Bastar Villages: बस्तर के 41 गांवों में पहली बार लहराएगा तिरंगा, गणतंत्र दिवस बनेगा नई शुरुआत का प्रतीक

7:36 बजे PM मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित : Red Fort Independence Day 2026

सुबह 7:36 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। संबोधन के बाद राष्ट्रीय गीत और फिर राष्ट्रगान होगा। इसके बाद गुब्बारे छोड़े जाएंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री प्राचीर से नीचे आएंगे। सीढ़ियों के पास रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख उन्हें विदा करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री, रक्षा सचिव और दिल्ली एरिया के GOC के साथ लाल किले के निचले हिस्से में पहुंचेंगे और वहां से रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें :Independence Day 2026 : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

ख़बरें और भी हैं :Raipur Traffic Advisory : 15 अगस्त से पहले रायपुर हाई अलर्ट, 800 पुलिसकर्मी तैनात; जानें पार्किंग और डायवर्जन प्लान

कांवड़ यात्रा पर मंडरा रहा गुलदार के हमले का खतरा, प्रशासन ने शुरू की निगरानी
Durg Crime : तालाब किनारे शराब को लेकर शुरू हुआ विवाद, चाकू चलने से मच गई अफरा तफरी
सात प्रदेशों में भाजपा बदलेगी अध्यक्ष, पार्टी को फरवरी में मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, कल से 3 जनवरी तक हो सकती है जिलाध्यक्षों की घोषणा, 15 जनवरी तक 29 में से आधे राज्यों में संगठन चुनाव हो जाएगा पूरा
जगन्नाथ मंदिर का महाप्रसाद ऑनलाइन क्यों नहीं मिलेगा? कानून मंत्री ने बताई बड़ी वजह
Chhattisgarh IAS Promotion : तीन अफसरों को मिल सकता है IAS अवार्ड, दिल्ली में DPC की बैठक प्रस्तावित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drishyam 3 Advance Booking
Drishyam 3 Advance Booking : दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग में जोरदार शुरुआत, 4.43 लाख टिकट बिके; कमाई 17 करोड़ के पार

Drishyam 3 Advance Booking :इस बार कहानी और…

Sambhal Violence Supreme Court
Sambhal Violence Supreme Court : संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द; सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court :अदालत के फैसले के…

Indian Stock Market Fall
Indian Stock Market Fall : शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी छह महीने के निचले स्तर के करीब

Indian Stock Market Fall :टाटा समूह से जुड़ी…

Chhattisgarh Junior Doctors Strike
Chhattisgarh Junior Doctors Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद मिला मांगों पर आश्वासन

Chhattisgarh Junior Doctors Strike : नई स्टाइपेंड दरें…

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?