CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Weather Alert : उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Alert : उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

By Newsdesk Admin
15/08/2026
Share
Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert

सीजी भास्कर, 15 अगस्त। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल के ऊपर बना डिप्रेशन सक्रिय है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं। (Chhattisgarh Weather Alert)

पिछले 24 घंटे में सरगुजा संभाग के कई क्षेत्रों में भारी डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड 22 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें : CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert : उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

 

नारायणपुर में सबसे ज्यादा बारिश, सरगुजा में सबसे बड़ी कमी : Chhattisgarh Weather Alert

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 13 अगस्त तक कुल 668.8 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 734.4 मिमी होनी चाहिए थी। इस लिहाज से प्रदेश में अब तक 65.6 मिमी यानी 9 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि कुल बारिश सामान्य श्रेणी में बनी हुई है।

जिलेवार आंकड़ों में नारायणपुर में सबसे ज्यादा 1043.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 34 प्रतिशत अधिक है। इसके बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 948.2 मिमी, बीजापुर में 870.6 मिमी, जांजगीर में 857.3 मिमी और महासमुंद में 835.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से सबसे ज्यादा 59 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इसके बाद नारायणपुर में 34 प्रतिशत, मुंगेली में 32 प्रतिशत, बलौदाबाजार में 28 प्रतिशत, महासमुंद में 26 प्रतिशत और जांजगीर में 24 प्रतिशत अधिक बारिश हुई।

वहीं सरगुजा में सामान्य से सबसे ज्यादा 51 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जशपुर में 45 प्रतिशत, बेमेतरा में 40 प्रतिशत, कांकेर में 35 प्रतिशत, सूरजपुर में 22 प्रतिशत और बस्तर तथा कबीरधाम में 21-21 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है।

राजधानी (Chhattisgarh Weather Alert) रायपुर में 13 अगस्त तक 727.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 641.9 मिमी है। यानी यहां सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। प्रदेश के 33 जिलों में 20 जिले सामान्य बारिश की स्थिति में हैं, जबकि 6 जिलों में सामान्य से ज्यादा और 7 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें : Weather Alert : देशभर में मानसून का कहर, 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट; पहाड़ों पर लैंडस्लाइड से रास्ते बंद

रास्ता पूछने के बहाने शिक्षक से 50 हजार की लूट, आरोपी गिरफ्तार
Online Recruitment System : नई विभागीय वेबसाइट के साथ आंगनबाड़ी भर्ती पूरी तरह अब डिजिटल
GGU Student Clash: बिलासपुर-रतनपुर रोड पर दो गुटों में पथराव…
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला
दुर्ग में एक और शर्मनाक हरकत, uncle ने दबाया मुंह, मोहल्ले वालों ने पीटा, परिजन थाने पहुंचे

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

बिलकिस बानो केस में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दो…

CG D.Ed Candidates Protest : 11 दिन में दूसरी बार घिरा शिक्षा मंत्री का बंगला, 2300 पदों पर नियुक्ति के लिए फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
CG D.Ed Candidates Protest : 11 दिन में दूसरी बार घिरा शिक्षा मंत्री का बंगला, 2300 पदों पर नियुक्ति के लिए फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी

2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति (CG D.Ed…

Rahul Gandhi Bharat Summit Controversy : विदेशी नेता के नारे पर राहुल गांधी की तालियां! BJP ने पूछा- भारत को बदनाम करना ही एजेंडा
Rahul Gandhi Bharat Summit Controversy : विदेशी नेता के नारे पर राहुल गांधी की तालियां! BJP ने पूछा- भारत को बदनाम करना ही एजेंडा

हैदराबाद में आयोजित भारत समिट (Rahul Gandhi Bharat…

Ramayana Box Office Collection : रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर महाधमाका! 11 दिन में दुनियाभर से कमाए 1,384 करोड़
Ramayana Box Office Collection : रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर महाधमाका! 11 दिन में दुनियाभर से कमाए 1,384 करोड़

फिल्म की कमाई (Ramayana Box Office Collection) ने…

Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन
Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन

मुख्यमंत्री ने जशपुर प्रवास के दौरान नगर पंचायत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?