सीजी भास्कर, 16 अगस्त : रायपुर में किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन (Raipur Police Verification) की प्रक्रिया अब आसान हो गई है। मकान मालिकों और नागरिकों को वेरिफिकेशन के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं होगी। पुलिस ने प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए समाधान ऐप शुरू किया है। इसके जरिए घर बैठे किराएदार, घरेलू सहायक, ड्राइवर और अन्य कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराया जा सकेगा।
ऐप के माध्यम से संबंधित व्यक्ति का नाम, पता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। इसके बाद पुलिस रिकॉर्ड के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस व्यवस्था से नागरिकों का समय बचेगा और उन्हें थाने के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Bastar Martyrs Digital Memorial : अब QR कोड से जान सकेंगे शहीद जवानों की पूरी कहानी
अपराधों के मामलों ने बढ़ाई सत्यापन की जरूरत
रायपुर में किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में उनकी पहचान और पृष्ठभूमि की जांच सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। बिना सत्यापन (Raipur Police Verification) के लोगों को घर या काम पर रखने के बाद कई मामलों में आपराधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
एक मामले में मोवा निवासी कारोबारी के घर काम करने वाला बिहार निवासी कुक अपने साथी के साथ कथित तौर पर 70 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था। पुलिस जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, वर्ष 2022 में रायपुर में हत्या के एक आरोपी के अफसर के घर कुक बनकर रहने का मामला भी सामने आया था। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें : Bangladesh Historic Win : ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार जीता टेस्ट मैच
पुलिस के मुताबिक, दूसरे राज्यों में अपराध करने के बाद रायपुर में छिपने वाले आरोपियों की पहचान में भी पुलिस वेरिफिकेशन (Police Verification) महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। समय पर सत्यापन होने से संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले लोगों की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हो सकेगी।
यह भी पढ़ें : Independence Day Cultural Program : स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने बिखेरा हुनर, सांस्कृतिक प्रस्तुति
पुलिस ने नागरिकों से सत्यापन कराने की अपील की
पुलिस ने मकान मालिकों और नागरिकों से अपने घरों में रहने वाले किराएदारों और काम करने वाले कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, इससे अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी। किसी घटना के बाद संबंधित व्यक्ति की पहचान और पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाना भी आसान होगा। पुलिस उपायुक्त दीपमाला कश्यप ने कहा कि समाधान ऐप (Samadhan App) के जरिए किराएदारों और कर्मचारियों का सत्यापन आसानी से कराया जा सकता है। उन्होंने इसे परिवार और घर की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया।
यह भी पढ़ें : PM Modi Big Announcements : स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के बड़े ऐलान, महिलाओं के कई मुद्दों पर जोर
अब थाने जाने की जरूरत नहीं
नई डिजिटल व्यवस्था से मकान मालिकों को सत्यापन के लिए पुलिस थाने जाने की जरूरत नहीं होगी। ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए घर बैठे जानकारी और दस्तावेज जमा किए जा सकेंगे। इससे सत्यापन प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : DEO Charge : DEO प्रभार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीनियर अधिकारी की याचिका खारिज, जूनियर को प्रभार देने का रास्ता साफ




