CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Tiranga Photo Controversy : तिरंगे की तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस नेता पर FIR

Raipur Tiranga Photo Controversy : तिरंगे की तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस नेता पर FIR

By Newsdesk Admin
17/08/2026
Share
Raipur Tiranga Photo Controversy
Raipur Tiranga Photo Controversy

सीजी भास्कर, 17 अगस्त। रायपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की तिरंगा फहराते हुए तस्वीर से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े नेता अरुण साहू के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। (Raipur Tiranga Photo Controversy)

Contents
  • शिकायत के बाद पोस्ट हटाई गई : Raipur Tiranga Photo Controversy
  • राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत केस

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। शिकायत के मुताबिक, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नितिन नबीन ने अपने निवास पर तिरंगा फहराया था। आरोप है कि इसी दौरान ली गई तस्वीर को एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिससे लोगों के बीच भ्रामक संदेश जाने की आशंका जताई गई।

यह भी पढ़ें : वाट्सऐप हैक किया, फोटो के साथ छेड़छाड़…फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल; बरेली की महिला ने बताई आपबीती

Raipur Tiranga Photo Controversy
Raipur Tiranga Photo Controversy : तिरंगे की तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस नेता पर FIR

शिकायत के बाद पोस्ट हटाई गई : Raipur Tiranga Photo Controversy

शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट और अन्य दस्तावेज सौंपे हैं। शिकायत में कहा गया है कि पोस्ट बाद में हटा दी गई, लेकिन इससे पहले वह सोशल मीडिया पर प्रसारित हो चुकी थी। नितिन नबीन ने भी तिरंगा फहराने की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी।

यह भी पढ़ें : Telegram Ban Before NEET Re-Exam 2026 : मैसेज एडिटिंग फीचर बना कार्रवाई की बड़ी वजह

राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत केस

पुलिस ने अरुण साहू के खिलाफ एफआईआर क्रमांक 0429/2026 दर्ज की है। मामले में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 2 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और तस्वीर में की गई कथित छेड़छाड़ से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बीजेपी ने मामले को राष्ट्रध्वज के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय बताया है। पार्टी का कहना है कि राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या भ्रामक सामग्री के प्रसार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : WhatsApp Feature : अब पढ़ते ही गायब हो जाएगा मैसेज, व्हाट्सऐप ला रहा है बड़ा गोपनीयता फीचर

Mahadev App : महादेव ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर पर फिर कसा शिकंजा, भारत लाने की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार
ED ने तेंदुए के शावकों की तस्करी करने वाले आरोपी की अचल संपत्ति की कुर्क, दो गिरफ्तार
Chhattisgarh Assembly Budget Session 2026 : 23 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 20 मार्च तक चलेगी विधायी गतिविधियां
State Capital Region Chhattisgarh : चावल वितरण में रायपुर अव्वल, सुकमा और दंतेवाड़ा पीछे, प्रदेश के 95% कार्डधारकों को मिल चुका तीन माह का चावल
Korba Furniture Shop Fire : लाखों का सामान जलकर राख; शॉर्ट सर्किट की आशंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tadpala Village : नक्सलवाद ने उजाड़ दिया ताड़पाला गांव, 30 साल से ग्रामीणों का पता नहीं; अब सुरक्षा बलों का डेरा
Tadpala Village : नक्सलवाद ने उजाड़ दिया ताड़पाला गांव, 30 साल से ग्रामीणों का पता नहीं; अब सुरक्षा बलों का डेरा

कभी ग्रामीणों की आवाजाही और खेती-किसानी (Tadpala Village)…

Abujhmarh Flag Controversy  : नक्सली खौफ के साए में अबूझमाड़, स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीणों ने नहीं फहराया तिरंगा
Abujhmarh Flag Controversy  : नक्सली खौफ के साए में अबूझमाड़, स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीणों ने नहीं फहराया तिरंगा

अबूझमाड़ के बिनागुंडा गांव में नक्सलवाद (Abujhmarh Flag…

Elephant Attack  : शिवपुर के जंगल में हाथी का हमला, भैंस चराने गए ग्रामीण की मौत
Elephant Attack  : शिवपुर के जंगल में हाथी का हमला, भैंस चराने गए ग्रामीण की मौत

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हाथी के हमले…

Chhattisgarh Weather Alert : उत्तर छत्तीसगढ़ में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में जलभराव
Chhattisgarh Weather Alert : उत्तर छत्तीसगढ़ में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में जलभराव

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश…

Durg Auto QR Code  :  दुर्ग में अब QR कोड से होगी ऑटो की पहचान, सफर से पहले चेक कर सकेंगे वाहन
Durg Auto QR Code  :  दुर्ग में अब QR कोड से होगी ऑटो की पहचान, सफर से पहले चेक कर सकेंगे वाहन

र्ग जिले में ऑटो और ई-रिक्शा से सफर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?