CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vishnu Deo Sai Farming  : खेत में उतरे CM विष्णुदेव साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी

Vishnu Deo Sai Farming  : खेत में उतरे CM विष्णुदेव साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी

By Newsdesk Admin
17/08/2026
Share
Vishnu Deo Sai Farming  : खेत में उतरे CM विष्णुदेव साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
Vishnu Deo Sai Farming  : खेत में उतरे CM विष्णुदेव साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी

सीजी भास्कर, 17 अगस्त : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अपनी माटी और खेती-किसानी (Vishnu Deo Sai Farming) से जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुबह अपने गृहग्राम बगिया के खेत पहुंचे और बैलों की जोड़ी के साथ हल चलाकर बियासी की। खेत में हल की मूठ थामे मुख्यमंत्री साय सहज ही किसान की भूमिका में नजर आए। इस दौरान उन्होंने खेती-किसानी से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को भी साझा किया।

Contents
  • अपने गांव, अपनी माटी और खेत से जुड़ाव का सुख
  • खेती सिर्फ आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार
  • छत्तीसगढ़ की पहचान से जुड़ी है कृषि परंपरा
  • किसान प्रदेश की समृद्धि का मजबूत आधार
  • खेती से मुख्यमंत्री का रहा है पुराना नाता

यह भी पढ़ें :  BJP New Team 2026 : बीजेपी में बड़ा फेरबदल, नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान; वसुंधरा, राम माधव और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी

 

अपने गांव, अपनी माटी और खेत से जुड़ाव का सुख

हरे-भरे खेत में बैलों के साथ खेती करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अपने गांव, अपनी माटी और अपने खेत से जुड़ाव का सुख ही अलग होता है। हल की मूठ थामते ही खेती-किसानी से जुड़ी बचपन की पुरानी स्मृतियां एक बार फिर ताजा हो गईं।

उन्होंने कहा कि खेतों के बीच बिताया समय मन को सुकून देने के साथ नई ऊर्जा से भर देता है। मुख्यमंत्री ने खेती-किसानी से अपने पुराने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि वे किसान परिवार से आते हैं और बचपन से खेती को करीब से देखा और अनुभव किया है।

Image

यह भी पढ़ें : BJP New Team : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ का दबदबा, रूप कुमारी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान

खेती सिर्फ आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि खेती उनके लिए केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है। गांव और खेतों ने ही उन्हें श्रम का सम्मान करना, प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर चलना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना सिखाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिकता के दौर में भी अपनी परंपराओं और जड़ों से जुड़ाव बनाए रखना जरूरी है। खेती हमें परिश्रम, धैर्य और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देती है।

 

यह भी पढ़ें :  Illegal Liquor : रायगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

 

छत्तीसगढ़ की पहचान से जुड़ी है कृषि परंपरा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान यहां की माटी, मेहनतकश किसानों और समृद्ध कृषि परंपराओं से जुड़ी है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में भी खेती का महत्वपूर्ण स्थान है।

उन्होंने कहा कि पीढ़ियों से किसान अपने परिश्रम से धरती को सींचते हुए प्रदेश की समृद्धि की नींव मजबूत करते आए हैं। छत्तीसगढ़ के तीज-त्योहार, परंपराएं और ग्रामीण जीवन भी कृषि से गहराई से जुड़े हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें : Rapido Driver : रायपुर में रेपिडो चालक की करतूत, महिला का बैग लेकर फरार; रास्ते में दिखा तो गली बदलकर भागा

 

किसान प्रदेश की समृद्धि का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी, समृद्ध कृषि परंपरा और मेहनतकश अन्नदाता किसान सदैव उनके हृदय के सबसे करीब हैं। किसानों की खुशहाली और कृषि की समृद्धि ही प्रदेश की समृद्धि का मजबूत आधार है। उन्होंने प्रदेश के अन्नदाता किसानों के परिश्रम को नमन करते हुए उनके जीवन में खुशहाली और खेतों में भरपूर फसल की कामना की।

 

यह भी पढ़ें : Tadpala Village : नक्सलवाद ने उजाड़ दिया ताड़पाला गांव, 30 साल से ग्रामीणों का पता नहीं; अब सुरक्षा बलों का डेरा

 

खेती से मुख्यमंत्री का रहा है पुराना नाता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जीवन ग्रामीण परिवेश और खेती-किसानी से गहराई से जुड़ा रहा है। सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच जब भी उन्हें अवसर मिलता है, वे अपने गांव, खेत और ग्रामीण परिवेश से जुड़कर आत्मीयता का अनुभव करते हैं। आज सुबह गृहग्राम बगिया के खेत में बैलों के साथ हल चलाते मुख्यमंत्री की सहजता में अपनी माटी और कृषि परंपरा के प्रति उनका गहरा लगाव दिखाई दिया। मुख्यमंत्री का यह अंदाज (Vishnu Deo Sai Farming) किसानों और ग्रामीण जीवन से उनके पुराने रिश्ते को भी सामने लाता है।

 

यह भी पढ़ें : Khuntaghat Dam Viral Video : खतरनाक रीलबाजी, पुलिस ने लगाई फटकार: कान पकड़वाकर कराई उठक-बैठक

 

 

The entire family was ruined due to the husband’s affair : बच्चों को नशीला इंजेक्शन देकर हत्या, फिर दंपती ने लगाई फांसी
विकास का तोहफा : 63.65 करोड़ की 8 बड़ी परियोजनाएं स्वीकृत, सड़क, नाला और ऑडिटोरियम निर्माण शामिल
Crime Control Strategy : अपराधियों पर सख्ती, अब लागू होगी ‘एक गुंडा-एक जवान’ नीति
Bemetara CHO Protest : CMHO को हटाने की मांग, 18 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय का घेराव
बच्चों के प्रति क्रूरता को लेकर सख्त हुआ बाल अधिकार संरक्षण आयोग, SP को लिखा पत्र…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GPM Soldiers
GPM Soldiers : जीपीएम में वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 35 से अधिक जवानों का हुआ सम्मान

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

National Gaurav Award
National Gaurav Award : गौरेला की शिखा सिंह को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, शिक्षा से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण तक किए उल्लेखनीय काम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की समाजसेवी और शिक्षाविद् शिखा सिंह…

Independence Day
Independence Day : पेंड्रा जिला प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान

स्वतंत्रता दिवस का 80वां वर्षगांठ देशभक्ति और उत्साह…

Tiger Reserve
Tiger Reserve : टाइगर रिजर्व में गांव छोड़ने के दबाव का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा- पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के प्रभावित गांवों में…

Ferrari Luce
Ferrari Luce : फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार ने नीलामी में रचा इतिहास, 370 करोड़ रुपये में बिकी पहली कार

फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार Ferrari Luce ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?