सीजी भास्कर, 18 अगस्त : जनगणना 2027 के मामले में कांग्रेस (Congress OBC Department) की दिल्ली में मंगलवार (18 अगस्त) को बैठक होगी। इस दौरान इस सर्वे अभियान में OBC का अलग कॉलम नहीं होने पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद पार्टी बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू कर सकती है। यह बैठक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी ओबीसी विभाग की बुलाई गई है।
यह भी पढ़ें : AI Cost : AI से काम आसान, लेकिन कंपनियों की बढ़ी लागत, एक कर्मचारी पर 7 लाख तक खर्च
बैठक में चुनावी राज्यों के नेता होंगे शामिल
इस मीटिंग में कांग्रेस ओबीसी विभाग (Congress OBC Department) के राष्ट्रीय चीफ अनिल जय हिंद समेत सात प्रदेश के लगभग 300 जिलों के ओबीसी जिला अध्यक्ष शामिल होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान समेत चुनावी प्रदेशों से जुड़े ओबीसी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा पार्टी ओबीसी महिला विंग के सभी पदाधिकारियों को भी इसमें शामिल होने का आदेश जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें : Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम
विस चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनाएगी कांग्रेस
सूत्रों का कहना है कि यह बैठक जनगणना 2027 में ओबीसी का कॉलम नहीं है। इस मुद्दे को पार्टी (Congress OBC Department) चुनावी राज्यों में प्रमुखता से उठाएगी, जिसकी रणनीति बनाने के लिए इस मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस इस मामले को पिछड़े वर्ग के अधिकार, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय से जोड़कर लोगों के बीच में पहुंचने की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें : GPM Soldiers : जीपीएम में वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 35 से अधिक जवानों का हुआ सम्मान
ओबीसी समुदाय का सम्मान नहीं करते मोदी
एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान अनिल जय हिंद ने इस मामले में कहा कि जनगणना 2027 में ओबीसी कॉलम हटा दिया गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आप को ओबीसी समुदाय का बताते हैं, लेकिन उनका सम्मान नहीं करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पिछड़ा वर्ग की लड़ाई, तो राहुल गांधी और कांग्रेस लड़ रही है। पार्टी ने यह मीटिंग उन्हें न्याय दिलाने के लिए बुलाई है। उनका कहना है कि कांग्रेस का उद्धेश्य हर समुदाय को सम्मान और उसका अधिकार दिलाना है।




