सीजी भास्कर, 18 अगस्त। जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित (Shiv Mahapuran Katha) शिवमहापुराण कथा के दौरान पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे महिलाओं के एक समूह को चिन्हित कर पूछताछ की। संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर सात महिलाओं को थाना भिलाई नगर लाया गया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें : Food Department Raid : बिलासपुर में 102 किलो बर्फी सीज, खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप
पुलिस के अनुसार, जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगातार निगरानी की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Share Trading Scam : मुनाफे का झांसा देकर 1.15 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार
17 अगस्त को कथा पंडाल में महिलाओं का एक समूह संदिग्ध रूप से घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने उन्हें चिन्हित कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर सातों महिलाओं को थाने लाया गया। इसके बाद उनकी पहचान संबंधी प्रक्रिया पूरी करते हुए बीएनएसएस की धारा 170 के तहत नियमानुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।




