CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Janjati Samaj : कांग्रेस पर अपमान के आरोप, बालोद SP से शिकायत; कार्रवाई की मांग

Janjati Samaj : कांग्रेस पर अपमान के आरोप, बालोद SP से शिकायत; कार्रवाई की मांग

By Newsdesk Admin
22/08/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के नेतृत्व में आदिवासी समाज के प्रमुख लोगों ने कांग्रेस पर जनजाति समाज (Janjati Samaj) को अपमानित करने और सोशल मीडिया के जरिए जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल ने बालोद पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Contents
  • सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर जताई नाराजगी
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लेकर पोस्ट का विरोध
  • चुनावी हार का बदला लेने का लगाया आरोप
  • SC-ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग
  • माफी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

यह भी पढे़ं :

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर जताई नाराजगी

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक नैरेटिव फैलाकर सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सोशल मीडिया पदाधिकारियों की ओर से की गई कथित आपत्तिजनक पोस्ट से जनजाति समाज (Janjati Samaj) के लोगों में नाराजगी और आक्रोश है।

यह भी पढे़ं :

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लेकर पोस्ट का विरोध

देवलाल ठाकुर ने कहा कि आदिवासी समाज से आने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानजनक तरीके से निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत की शह पर प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया पदाधिकारियों ने ऐसी पोस्ट की, जिससे जनजाति समाज (Janjati Samaj) की भावनाएं आहत हुई हैं।

यह भी पढे़ं :

चुनावी हार का बदला लेने का लगाया आरोप

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी चुनावी पराजय के लिए जनजाति समाज को जिम्मेदार मानकर बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति कमजोर होने के कारण समाज को निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज (Janjati Samaj) के सम्मान और अस्मिता के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढे़ं :

SC-ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के संबंधित सोशल मीडिया पदाधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं के तहत अपराध दर्ज करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और कांग्रेस पार्टी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी रखी।

यह भी पढे़ं :

माफी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस की ओर से इस मामले में माफी नहीं मांगी गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आदिवासी समाज आंदोलन करेगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि समाज की अस्मिता और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि का विरोध किया जाएगा।

यह भी पढे़ं :

शिकायत सौंपने के दौरान सर्व आदिवासी समाज के अमाय नागवंशी, डोंडी हीरा ठाकुर, हल्बा आदिवासी समाज की अध्यक्ष मोहन्तिन चोरका, हल्बा समाज के अध्यक्ष निरंजन पटौदी, गोड़ समाज तहसील उपाध्यक्ष डोमार नेताम, लोहारा गोड़ समाज अध्यक्ष जीवराखन भुआर्य, मदन महला, रूपेश नायक, संजू मानकर, शिवराम सिन्द्रामे, साधना सोरी, डोमेन्द्र टेकाम सहित बालोद जिला सर्व आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।

Cabinet Baithak : मंत्रिपरिषद की बैठक आज, राज्य की नीतियों और विकास कार्यों पर होगी चर्चा
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब
रायपुर का चाय वाला निकला महाठग, शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर सौ करोड़ की ठगी, 400 को बनाया शिकार
Gariaband Samadhan Shivir : आवास के लिए अधिकारी के पैरों में गिरा परिवार, कलेक्टर ने अब दी सफाई, कहा…
Old Bhilai Police action : अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

Arms Act
Arms Act :  दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार और एयरगन लहराकर…

Online Betting
Online Betting :  ठाणे में चल रहे सट्टा पैनल का भंडाफोड़, दुर्ग पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल व 4 लैपटॉप जब्त

दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling :  जेल में बंद आरोपियों से मिलने पहुंची गांजा तस्करी की आरोपी महिला, बाहर से GRP ने दबोचा

बिलासपुर में 27.57 लाख रुपए के गांजा तस्करी…

Rashtriya Rangoli
Rashtriya Rangoli : कोंडागांव में 200 छात्रों ने बनाई विशाल राष्ट्र मंडला रंगोली, दिया नक्सल मुक्त बस्तर का संदेश

कोंडागांव के गुण्डाधुर महाविद्यालय में बुधवार को सेवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?