सीजी भास्कर, 25 अगस्त : बजाज ऑटो अब तक कम्यूटर और परफॉर्मेंस बाइक के लिए जानी जाती रही है, लेकिन कंपनी जल्द ही एक नए सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी में है। कंपनी अपनी पहली एडवेंचर बाइक लॉन्च कर सकती है। टेस्टिंग के दौरान इस बाइक को कई बार देखा जा चुका है और माना जा रहा है कि इसे 2026 में ही भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। यह नई बाइक बजाज एडवेंचर बाइक (Bajaj Adventure Bike) के तौर पर कंपनी के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव ला सकती है।

यह भी पढ़ें : TMC Rebel MPs : 20 बागी सांसदों की सदस्यता पर संकट, SC ने भेजा नोटिस
भारत से पहले ब्राजील में हो सकती है लॉन्च Bajaj Adventure Bike
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बजाज अपनी नई एडवेंचर बाइक को भारत से पहले ब्राजील के बाजार में पेश कर सकती है। भारत में इसकी लॉन्चिंग फेस्टिव सीजन के दौरान होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक बाइक की लॉन्च डेट या अन्य आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
बजाज ब्राजील के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वाल्डिर फरेरा ने बाइक को क्रिसमस गिफ्ट के तौर पर लॉन्च किए जाने का संकेत दिया है। माना जा रहा है कि इसका नाम बजाज ट्रैकर (Bajaj Trekker) हो सकता है। कंपनी ने Trekker नाम को ट्रेडमार्क भी कराया है, हालांकि आधिकारिक तौर पर नाम की पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Education News: दुर्ग समेत 5 जिलों के स्कूलों में शिक्षकों की पढ़ाई की जांच, मिलेगा लाल-हरा फीडबैक
एडवेंचर लुक में आएगी नई बाइक
टेस्टिंग के दौरान सामने आई जानकारी के मुताबिक नई बाइक को एडवेंचर सेगमेंट के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसमें लंबा फ्रंट एंड, बीक-स्टाइल मडगार्ड, फोर्क गेटर्स, लंबी सिंगल-पीस सीट और ऊपर की ओर उठाया गया एग्जॉस्ट मिल सकता है।
टेस्टिंग मॉडल में स्पोक व्हील्स भी देखे गए हैं। बाइक में 19 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर व्हील सेटअप मिलने की संभावना है। इससे बाइक को सड़क पर बेहतर स्टेबिलिटी के साथ हल्के ऑफ-रोड रास्तों पर भी बेहतर क्षमता मिल सकती है।
यह भी पढ़ें : Suhela Bhatapara Road: नदी-नाले उफान पर, सुहेला-भाटापारा मार्ग पर थमा आवागमन
Pulsar N250 का इंजन मिल सकता है
नई एडवेंचर बाइक (Bajaj Adventure Bike) में कंपनी Pulsar N250 वाला इंजन इस्तेमाल कर सकती है। इसमें 249 सीसी का एयर/ऑयल कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलने की संभावना है। Pulsar N250 में यही इंजन 24.5 पीएस की पावर और 21.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। हालांकि, एडवेंचर बाइक के हिसाब से बजाज इंजन की ट्यूनिंग में बदलाव कर सकती है, जिससे इसका पावर और टॉर्क आउटपुट अलग हो सकता है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Ration: सितंबर में मिलेगा दो महीने का राशन, दुकानदारों का कमीशन बढ़ा
इन बाइक्स से होगा मुकाबला
बजाज की पहली एडवेंचर बाइक की एंट्री के बाद भारतीय बाजार में मुकाबला Hero Xpulse 210, Yezdi Adventure और Suzuki V-Strom SX जैसी बाइक्स से होगा। Pulsar N250 के इंजन का इस्तेमाल करने से कंपनी को बाइक की लागत नियंत्रित रखने में भी मदद मिल सकती है।
अगर बजाज इसे आक्रामक कीमत पर लॉन्च करती है, तो बजाज एडवेंचर बाइक (Bajaj Adventure Bike) एडवेंचर सेगमेंट में किफायती विकल्प के तौर पर ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है।
यह भी पढ़ें : Dhruv Jurel Celebration : शतक के बाद दिखाया ‘जय जवान-जय किसान’ टैटू, जानिए सेलिब्रेशन का राज




