CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cyber Jagruti Abhiyan : साइबर जागृति अभियान, लोरमी में 1298 विद्यार्थियों को मिले डिजिटल सुरक्षा के गुर

Cyber Jagruti Abhiyan : साइबर जागृति अभियान, लोरमी में 1298 विद्यार्थियों को मिले डिजिटल सुरक्षा के गुर

By Newsdesk Admin
26/08/2026
Share
Cyber Jagruti Abhiyan
Cyber Jagruti Abhiyan

सीजी भास्कर, 26 अगस्त। बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम और युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मुंगेली पुलिस (Cyber Jagruti Abhiyan) का साइबर जागृति अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को मानस भवन लोरमी में साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सात प्रमुख विद्यालयों के 1298 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Contents
  • एसएसपी ने बताए डिजिटल सुरक्षा के जरूरी टिप्स  Cyber Jagruti Abhiyan
  • फर्जी लिंक और ऑनलाइन ऑफर से रहें सतर्क
  • साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें संपर्क
  • सात स्कूलों के 1298 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
  • ‘मैं जागरूक हूं, साइबर क्राइम से मुक्त हूं’ के साथ ली सेल्फी

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की मौजूदगी में विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया अपराध और बैंकिंग ठगी से बचने के तरीके बताए गए।

 

Cyber Jagruti Abhiyan
Cyber Jagruti Abhiyan

 

एसएसपी ने बताए डिजिटल सुरक्षा के जरूरी टिप्स  Cyber Jagruti Abhiyan

 

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी आर्थिक और मानसिक नुकसान का कारण बन सकती है।

उन्होंने विद्यार्थियों से बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन और ओटीपी किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की अपील की।

 

यह भी पढ़ें: Ladakh Marathon : 58 और 70 की उम्र में भी जोश कायम, कोंडागांव के दो बुजुर्ग धावक लद्दाख मैराथन में लगाएंगे दौड़

 

फर्जी लिंक और ऑनलाइन ऑफर से रहें सतर्क

 

कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर आने वाले संदिग्ध लिंक से बचने की सलाह दी गई। इसके अलावा पार्ट-टाइम जॉब ऑफर, ऑनलाइन लॉटरी और अन्य आकर्षक प्रलोभनों के झांसे में नहीं आने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी, फोटो और लोकेशन अनजान लोगों के साथ साझा नहीं करने तथा अकाउंट की सुरक्षा के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करने की जानकारी दी।

 

साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें संपर्क

 

एसएसपी भोजराम पटेल ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो समय पर शिकायत करना बेहद जरूरी है। पीड़ित को बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करना चाहिए।

उन्होंने नजदीकी थाना या साइबर सेल को भी तत्काल सूचना देने की अपील की, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Special Train : 27 से 29 अगस्त तक चलेगी दुर्ग-रायगढ़ स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर यात्रियों को भी फायदा

 

सात स्कूलों के 1298 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

 

कार्यशाला में लोरमी क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, मां भारती स्कूल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, महाराणा प्रताप स्कूल, डीएससी स्कूल और न्यू जनरेशन स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल और व्यावहारिक तरीके से समाधान किया।

 

‘मैं जागरूक हूं, साइबर क्राइम से मुक्त हूं’ के साथ ली सेल्फी

 

कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों और ग्राम कोटवारों ने सेल्फी स्टैंड पर “मैं जागरूक हूं, साइबर क्राइम से मुक्त हूं” संदेश के साथ सेल्फी ली।

वहीं ग्राम कोटवारों को साइबर जागृति अभियान के बैनर, पोस्टर और पाम्पलेट भी दिए गए। इन्हें गांव-गांव पहुंचाकर आम लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में स्कूली बच्चों, शिक्षकों और पुलिस स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुंगेली पुलिस ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर साइबर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में नायब तहसीलदार शांतनु तारम, एम. कौशिक, पंचायत इंस्पेक्टर रामकुमार पात्रे सहित पुलिस अधिकारी, स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

खबरें और भी हैं… Paikbhattha Panchayat : अविश्वास प्रस्ताव के लिए सौंपा ज्ञापन, पाईकभाठा सरपंच पर पंचों ने लगाए मनमानी के आरोप

 

रिपोर्टर : मनुराज सिंह

Reservoir Water Level : छत्तीसगढ़ के सिंचाई जलाशयों में बढ़ा जलस्तर, प्रमुख बांधों में 56.63% लाइव स्टोरेज
नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ एक्शन, 6 कार ड्राइवरों पर लगा जुर्माना
Compensation Fraud Case : मुआवजे के नाम पर बड़ा खेल, भारतमाला घोटाले में तीन अफसरों पर शिकंजा कस गया
Pension Hike Reality : सावधान! ईपीएस-95 पेंशन वृद्धि का ‘कार्यालय आदेश’ है फर्जी, भ्रामक खबरों के जाल में न फंसें पेंशनर्स!
Narayanpur Women College Suspension : महिला महाविद्यालय के प्राचार्य सहित 6 प्राध्यापक निलंबित

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात
Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi…

CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें
CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन (CJP…

Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey…

NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज
NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD Specialist…

NMDC Pollution Allegations : नगरनार में खेतों तक पहुंचा काला पानी, किसान परेशान, जिम्मेदार मौन!
NMDC Pollution Allegations : नगरनार में खेतों तक पहुंचा काला पानी, किसान परेशान, जिम्मेदार मौन!

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर : सालभर खेतों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?