CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Leopard Video : रेल सुरंग में अचानक पटरी पर दिखा तेंदुआ, वीडियो बनते ही कर्मचारियों में फैल गई दहशत

Leopard Video : रेल सुरंग में अचानक पटरी पर दिखा तेंदुआ, वीडियो बनते ही कर्मचारियों में फैल गई दहशत

By Newsdesk Admin
27/08/2026
Share
Leopard Video
Leopard Video

सीजी भास्कर, 27 अगस्त।  जंगल और पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले रेल मार्ग पर उस समय हलचल (Leopard Video) बढ़ गई, जब सुरंग के भीतर रेलवे ट्रैक पर एक तेंदुआ आराम से टहलता दिखाई दिया। तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही रेल कर्मचारियों के बीच चर्चा शुरू हो गई और सुरंग वाले इस संवेदनशील हिस्से की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

Contents
  • खोंगसरा भनवारटंक रेलखंड की सुरंग में दिखा तेंदुआ  Leopard Video
  • लोको पायलट ने मोबाइल से बनाया वीडियो
  • गश्त और रखरखाव करने वाले कर्मचारियों की बढ़ी चिंता
  • वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी और गश्त

ट्रेन के लोको पायलट द्वारा बनाया गया वीडियो सामने आने के बाद यह मामला और सुर्खियों में आ गया। वीडियो में तेंदुआ बिना किसी डर के पटरी के बीच से गुजरता नजर आ रहा है, जिसे देखकर कर्मचारियों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

 

इसे भी पढ़ें : Patwari Attack : पट्टा बनाने में देरी पर भड़का युवक, पटवारी को ऑफिस में बंद कर पीटा

 

Leopard Video

 

खोंगसरा भनवारटंक रेलखंड की सुरंग में दिखा तेंदुआ  Leopard Video

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत खोंगसरा भनवारटंक रेलखंड की एक सुरंग में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत का माहौल बन गया। सुरंग के भीतर रेलवे ट्रैक पर टहलते तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाले इस रेलखंड में तेंदुए के दिखाई देने के बाद रेलवे कर्मचारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

लोको पायलट ने मोबाइल से बनाया वीडियो

जानकारी के अनुसार सुरंग के भीतर घूम रहे तेंदुए पर सबसे पहले एक रेलवे ड्राइवर की नजर पड़ी। इसकी जानकारी मिलने के बाद वहां से गुजर रही ट्रेन के लोको पायलट ने अपने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो रिकॉर्ड किया।

वीडियो में तेंदुआ रेलवे ट्रैक के ठीक बीचो बीच आराम से चलता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। यह दृश्य सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी वीडियो तेजी से फैल गया।

 

इसे भी पढ़ें : Road Accident : रायगढ़ में ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल; हादसे के बाद जाम

 

गश्त और रखरखाव करने वाले कर्मचारियों की बढ़ी चिंता

सुरंग में तेंदुए की मौजूदगी सामने आने के बाद ट्रैक की देखरेख और गश्त में लगे रेलवे कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है। कर्मचारियों के अनुसार इस क्षेत्र का भूगोल काफी कठिन है और आसपास घने जंगलों के साथ पहाड़ी ढलान मौजूद हैं।

रेलवे कर्मियों को कई स्थानों पर पैदल गश्त करने के साथ ट्रैक मरम्मत और रखरखाव का काम भी करना पड़ता है। ऐसे में हिंसक वन्यजीवों की मौजूदगी उनके लिए खतरा बन सकती है।

वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी और गश्त

मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ा दी है। विभाग की ओर से रेलवे कर्मचारियों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

रेलवे और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय के साथ ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग भी उठ रही है।

 

खबरें और भी हैं : Custody Death : हिरासत में मौत पर CBI जांच तेज, हत्या की FIR; सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

 

रिपोर्टर : आयुष्मान शर्मा

Forest Research Centre Chhattisgarh : प्रदेश में वन विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए सलाहकार समिति का गठन
Bhilai Durg News : बोरसी हत्याकांड में 5 नाबालिग सहित 13 आरोपी गिरफ्तार, सभी जेल भेजे गए
भिलाई में गुंडागर्दी: परिवार चौक पर राहगीर को घेरकर मांगा शराब का पैसा, मना करने पर पीटा; फरार चल रहे दोनों आरोपी भी गिरफ्तार
Liquor Scam Supreme Court Case: सौम्या चौरसिया ने ED गिरफ्तारी को दी चुनौती, कवासी लखमा ने मांगी जमानत
Birthday Party Murder : जन्मदिन की पार्टी में विवाद के बाद युवक की वाहन से कुचलकर हत्या

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो
Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो

हरलीन देओल की हॉकी अकादमी में मुलाकात (Harleen…

Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार
Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार

तिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान (Kanker Janpad…

Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना
Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना

(Congress Protest in Delhi) दिल्ली में पार्टी हाईकमान…

Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू
Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू

हमले में उनके पेट के बाईं ओर गहरा…

Chhattisgarh Cabinet Decision : मोदी के 25 साल पर कैबिनेट का प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए 36 पद और विभाग का नाम बदलने पर मुहर

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?