CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Crime News : बिलासपुर-दुर्ग में एक रात में तीन हत्याएं ,रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी 4 महीने बाद गिरफ्तार

Chhattisgarh Crime News : बिलासपुर-दुर्ग में एक रात में तीन हत्याएं ,रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी 4 महीने बाद गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
30/08/2026
Share
Chhattisgarh Crime News
Chhattisgarh Crime News : बिलासपुर-दुर्ग में एक रात में तीन हत्याएं ,रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी 4 महीने बाद गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 30 अगस्त। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में हत्या के कई मामले सामने आए हैं। बिलासपुर में शराब दुकान के बाहर विवाद और पारिवारिक झगड़े में दो लोगों की हत्या हुई, जबकि दुर्ग में गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। वहीं रायगढ़ में पत्नी की हत्या के बाद करीब चार महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। (Chhattisgarh Crime News)

Contents
  • रायगढ़ में पत्नी की हत्या, तमिलनाडु भाग गया था आरोपी : Chhattisgarh Crime News
  • शराब दुकान के बाहर विवाद में युवक की हत्या
  • भांजे से गाली-गलौज रोकने पर भाई ने भाई को मार डाला : Chhattisgarh Crime News
  • दुर्ग में चाकू-पत्थर से हमला, युवक की मौत

रायगढ़ में पत्नी की हत्या, तमिलनाडु भाग गया था आरोपी : Chhattisgarh Crime News

रायगढ़ में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब चार महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी वारदात के बाद तमिलनाडु भाग गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं कर रहा था।

पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन आरोपी अपनी पत्नी के साथ घोघरा बाजार में चावल खरीदने गया था। लौटते समय दोनों ने शराब पी थी। रास्ते में पत्नी नशे की हालत में सो गई। घर चलने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया।

आरोपी ने लकड़ी के डंडे और पत्थर से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वह तमिलनाडु भाग गया था। गांव लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा और पत्थर भी बरामद किए गए हैं।

Chhattisgarh Crime News
Chhattisgarh Crime News : बिलासपुर-दुर्ग में एक रात में तीन हत्याएं ,रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी 4 महीने बाद गिरफ्तार

 

शराब दुकान के बाहर विवाद में युवक की हत्या

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी में शराब दुकान के बाहर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। 28 अगस्त की शाम राकेश प्रजापति (35) शराब खरीदने पहुंचा था। इसी दौरान एक युवक से उसका विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने राकेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शराब दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है।

भांजे से गाली-गलौज रोकने पर भाई ने भाई को मार डाला : Chhattisgarh Crime News

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के हरदीकला टोना गांव में सुभाष कुर्रे की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक उसका छोटा भाई सुदर्शन कुर्रे नशे की हालत में अपने भांजे से गाली-गलौज कर रहा था। उसने भांजे के साथ मारपीट भी शुरू कर दी।

सुभाष ने बीच-बचाव करते हुए अपने भाई को रोकने की कोशिश की। इससे नाराज सुदर्शन ने सब्बल से सुभाष के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल सब्बल जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दुर्ग में चाकू-पत्थर से हमला, युवक की मौत

दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन की रात धन्ना चौधरी की हत्या (Chhattisgarh Crime News) कर दी गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ बिरयानी खाने के बाद घर लौट रहा था। चंडी मंदिर नयापारा रोड पर कुछ युवकों से गाली-गलौज को लेकर उनका विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने धन्ना पर चाकू और पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद वह सड़क पर गिर गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों के पास चाकू देखकर वे पीछे हट गए।

आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद दोस्तों ने धन्ना को ई-रिक्शा से दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Suspension Action : आवास निर्माण कार्य में लापरवाही पंचायत सचिव निलंबित
रिटायर्ड BSP कर्मी की स्कूटी को बुलेट ने मारी ठोकर, सर्विस रोड पर एक्सीडेंट
झारखंड में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 4 माओवादी ढेर, मुठभेड़ जारी
Paddy Purchase Irregularities Raipur : 200 क्विंटल धान लोड ट्रक जब्त, राइस मिल सील
Durg School Drug Case : स्कूल में नशीली दवा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’
Mann Ki Baat : CM बोले- देशभर के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देती है ‘मन की बात’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में प्रधानमंत्री…

RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म
RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म…

Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों
Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों

टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद…

Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

जर्जर सड़क (Rajnandgaon Road Protest) से परेशान ग्रामीणों…

Raigarh Wife Murder Case : रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Raigarh Wife Murder Case : आरोपी की निशानदेही…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?