CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

By Newsdesk Admin
31/08/2026
Share
Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

अगले 24 घंटे प्रदेश में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं और आवागमन प्रभावित हुआ है। (Chhattisgarh Heavy Rain Alert)

Contents
  • अगले 24 घंटे प्रदेश में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
  • मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी, मध्यप्रदेश जाने वाला रास्ता बंद : Chhattisgarh Heavy Rain Alert
  • मैनपाट में नदी के तेज बहाव में युवक बहा
  • कोरबा में दादर नाला उफान पर : Chhattisgarh Heavy Rain Alert
  • मॉडमसिल्ली बांध का गेट खुला
  • रायपुर में भी बारिश का दौर जारी : Chhattisgarh Heavy Rain Alert
  • अगले दो दिन भी बारिश का अनुमान

 

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

 

मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी, मध्यप्रदेश जाने वाला रास्ता बंद : Chhattisgarh Heavy Rain Alert

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कोटाडोल क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण खिरकी नाला पर बनी पुलिया टूट गई। इससे कोटाडोल को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

यह भी पढ़ें : Kawardha Dam Break : मूसलाधार बारिश से टूटा सालों पुराना बांध, सैकड़ों एकड़ फसल पर संकट

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

 

मैनपाट में नदी के तेज बहाव में युवक बहा

सरगुजा के मैनपाट में घूमने आए रायपुर के युवक-युवती घुनघुट्टा नदी के तेज बहाव में बाइक समेत बह गए। दोनों की आवाज सुनकर एक व्यक्ति रस्सी लेकर मौके पर पहुंचा। उसने करीब एक किलोमीटर दूर तक बह चुकी युवती को रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

वहीं युवक तेज बहाव में बह गया। रविवार सुबह उसका शव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर नदी किनारे बरामद किया गया। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है।

 

यह भी पढ़ें : Bastar Rain Alert : बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन का असर, बस्तर में लगातार बारिश, अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट

 

कोरबा में दादर नाला उफान पर : Chhattisgarh Heavy Rain Alert

कोरबा में लगातार बारिश के कारण दादर नाला उफान पर है। शनिवार सुबह नाला पार करते समय एक स्कॉर्पियो तेज बहाव में फंसकर डूब गई। वाहन में सवार तीन दोस्तों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। करीब आधे घंटे बाद वाहन को भी बाहर निकाल लिया गया।

कनकी-सर्वमंगला मुख्य मार्ग पर एसईसीएल कुसमुंडा की डंपिंग का मलबा बहकर सड़क पर आ गया। इससे सड़क मिट्टी और कीचड़ से भर गई। एक कार और यात्री बस मलबे में फंस गई। कार काफी हद तक मिट्टी में दब गई, जबकि बस के पहिए फंस गए। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

यह भी पढ़ें : Korba Heavy Rain : कोरबा में बारिश का कहर, उफनते नाले में डूबी स्कॉर्पियो; 3 लोग सुरक्षित

मॉडमसिल्ली बांध का गेट खुला

धमतरी में लगातार बारिश के चलते एशिया के पहले ऑटोमेटिक साइफन बांध मॉडमसिल्ली का जलस्तर 98.82 प्रतिशत तक पहुंच गया। जलभराव 100 प्रतिशत होने पर बांध के गेट स्वतः खुलने की व्यवस्था है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी और नालों के आसपास नहीं जाने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें : बिलासपुर में लगातार बारिश से कई इलाके डूबे:उफान पर अरपा, घरों में घुस रहा पानी; कोरबा-मुंगेली समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 

रायपुर में भी बारिश का दौर जारी : Chhattisgarh Heavy Rain Alert

रायपुर में रविवार दिनभर बारिश हुई और रातभर भी बारिश जारी रही। सोमवार सुबह शहर में रुक-रुककर बारिश होती रही। अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में बिलासपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जगदलपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Alert : उत्तर छत्तीसगढ़ में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में जलभराव

अगले दो दिन भी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। लोगों को नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : Balod Waterlogging : लगातार बारिश से बालोद बेहाल, कई वार्ड जलमग्न, घरों में घुसा पानी 

Child Drowning Case : दो मासूम बहनों की झुरहा नाले में डूबकर मौत, हादसे के बाद गांव में शोक की लहर
Raipur Knife Attack : पान खरीदने को लेकर विवाद, धारदार हथियार से हमला
Ramgarh Hill Controversy BJP Committee : रामगढ़ पर्वत को लेकर भाजपा ने बनाई तीन सदस्यीय समिति, सात दिन में देगी रिपोर्ट, जानिए क्या है मामला
Villager killed in elephant attack in Raigarh : लकड़ी लेने जंगल गया था, सुबह मिला शव
Irrigation Project : दो प्रमुख सिंचाई योजनाओं को मिली मंजूरी, किसानों को मिलेगा फायदा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?