सीजी भास्कर, 01 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 15 जिलों में यलो अलर्ट है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। हालांकि 2 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने के आसार हैं। (Chhattisgarh Heavy Rain Alert)
यह भी पढ़ें : रेड अलर्ट: अगले 7 दिन भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
सरगुजा और रायपुर संभाग में तेज बारिश : Chhattisgarh Heavy Rain Alert
पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा और रायपुर संभाग के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। बलरामपुर के चांदो में 290 मिमी, एमसीबी के कोटाडोल में 168 मिमी, शंकरगढ़ में 120 मिमी और रायपुर शहर में 131 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
लगातार बारिश के कारण एमसीबी जिले के कोटाडोल में खिरकी नाला की पुलिया टूट गई। इससे कोटाडोल को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इससे दोनों राज्यों के बीच आवागमन प्रभावित हुआ है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

मानसून सीजन का कोटा पूरा होने के करीब
प्रदेश में 1 जून से 31 अगस्त तक 917.1 मिमी बारिश हो चुकी है। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 933.2 मिमी है। इस तरह प्रदेश में सामान्य से सिर्फ 16.1 मिमी यानी करीब 2 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
पूरे मानसून सीजन जून से सितंबर तक छत्तीसगढ़ में औसतन 1132.3 मिमी बारिश होती है। इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए सितंबर में करीब 215.3 मिमी बारिश की जरूरत है।
रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश : Chhattisgarh Heavy Rain Alert
रायपुर में मंगलवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सितंबर में देशभर में कम बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार सितंबर में देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। बारिश दीर्घकालिक औसत के 91 प्रतिशत से कम रह सकती है। सितंबर में देश में सामान्य बारिश 167.9 मिमी मानी जाती है।
इसके साथ ही सितंबर में दिन का औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। अगस्त 2026 में देश का औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1901 के बाद अगस्त महीने में सबसे अधिक बताया गया है। अगस्त में रात का औसत तापमान भी 24.36 डिग्री सेल्सियस रहा, जो अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।
यह भी पढ़ें : CG Weather Update : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन बाद तेज होगी बारिश



