CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Opium Cultivation Case : दुर्ग अफीम खेती मामले में पूर्व भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को हाईकोर्ट से जमानत, FIR रद्द करने की मांग खारिज

Durg Opium Cultivation Case : दुर्ग अफीम खेती मामले में पूर्व भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को हाईकोर्ट से जमानत, FIR रद्द करने की मांग खारिज

By Newsdesk Admin
02/09/2026
Share
Durg Opium Cultivation Case
Durg Opium Cultivation Case

सीजी भास्कर, 02 सितंबर। करीब 5 एकड़ जमीन पर कथित अवैध अफीम की खेती के मामले में पूर्व भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से जमानत (Durg Opium Cultivation Case) मिल गई है। हालांकि, अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज FIR और आरोप पत्र को रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी।

Contents
  • जमानत के साथ लगाई गईं कई शर्तें Durg Opium Cultivation Case
  • 5 एकड़ से ज्यादा जमीन पर मिली थी कथित अफीम की खेती
  • 939 पन्नों की चार्जशीट, 78 गवाह
  • FIR और चार्जशीट रद्द करने से कोर्ट का इनकार
    • खबरें और भी हैं…Balrampur Health System : गर्भवती को गोद में उठाकर पार कराया उफनता नाला, 2 KM पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सुनवाई के दौरान माना कि कार्रवाई के समय विनायक ताम्रकार खेत में मौजूद नहीं थे और उनके कब्जे से कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ था।

 

Durg Opium Cultivation Case

 

जमानत के साथ लगाई गईं कई शर्तें Durg Opium Cultivation Case

 

अदालत ने विनायक ताम्रकार को सशर्त जमानत दी है। उन्हें दुर्ग जिला छोड़ने की अनुमति नहीं होगी और जांच व न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करना होगा।

कोर्ट ने गवाहों को प्रभावित नहीं करने के भी निर्देश दिए हैं। मामले की जांच पूरी हो चुकी है और पुलिस 29 जुलाई को आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।

 

यह भी पढ़ें…Forest Department Transfer : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 ACF की नवीन पदस्थापना सूची जारी

 

5 एकड़ से ज्यादा जमीन पर मिली थी कथित अफीम की खेती

 

मामला पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम समोदा-झेंझरी का है। 6 मार्च को पुलिस को करीब 5 एकड़ कृषि भूमि पर कथित तौर पर अफीम की अवैध खेती की जानकारी मिली थी।

जांच के दौरान खसरा नंबर 309 और 310 की जमीन पर अफीम के पौधे पाए गए थे। पुलिस ने करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे पौधों को जब्त किया था।

पुलिस के अनुसार जब्त पौधों की अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपए बताई गई थी।

 

939 पन्नों की चार्जशीट, 78 गवाह

 

पुलिस ने मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि दो आरोपी फरार बताए गए हैं। विनायक ताम्रकार समेत तीन लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

जांच के बाद पुलिस ने 939 पन्नों का आरोप पत्र अदालत में पेश किया, जिसमें 78 गवाहों का उल्लेख किया गया है।

 

यह भी पढ़ें…Bilaspur Violence Case : बिलासपुर हिंसा मामले में फरार आरोपी सोहेल खान ने किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

 

FIR और चार्जशीट रद्द करने से कोर्ट का इनकार

 

विनायक ताम्रकार की ओर से FIR और आरोप पत्र रद्द करने के लिए अलग याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने इसे खारिज करते हुए कहा कि इस स्तर पर साक्ष्यों की विस्तृत जांच कर अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।

अदालत ने स्पष्ट किया कि ऐसा करना ट्रायल से पहले ही मामले की सुनवाई पूरी करने जैसा होगा।

जमानत मिलने के बावजूद विनायक ताम्रकार के खिलाफ मामला जारी रहेगा। इस मामले में ट्रायल के दौरान गवाहों के बयान 9 सितंबर से दर्ज किए जाने हैं।

 

खबरें और भी हैं…Balrampur Health System : गर्भवती को गोद में उठाकर पार कराया उफनता नाला, 2 KM पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बच्ची के अपहरण, रेप और मर्डर में चाचा ही…., DNA मैच, मददगार की तलाश जारी
Topper Girl : आंचल बाघ ने रचा इतिहास, पांचवीं बोर्ड में 95% के साथ टॉप टेन में जमाया स्थान
Online Cricket Betting Racket Raipur: रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़
Durg Police Action : 40 दिन की लापरवाही पर गिरी गाज, दो TI पर जुर्माना
Freedom from traffic jams : रायपुर में 19 मार्गों पर भारी वाहन प्रतिबंधित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Jan Darshan
Bilaspur Jan Darshan : बिलासपुर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, आर्थिक मदद, शौचालय और शिक्षक नियुक्ति की मांग

मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिलेभर से…

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO…

Chhattisgarh Weather Alert : फिर बदला मौसम, बलरामपुर में स्कूल बंद, भारी बारिश का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : फिर बदला मौसम, बलरामपुर में स्कूल बंद, भारी बारिश का अलर्ट

मौसम बदलाव (Chhattisgarh Weather Alert) के बीच उत्तर…

Rajnandgaon Scorpio Accident : स्कार्पियो-बाइक की जोरदार टक्कर, 3 भाई-बहनों की मौत
Rajnandgaon Scorpio Accident : स्कार्पियो-बाइक की जोरदार टक्कर, 3 भाई-बहनों की मौत

तेज रफ्तार वाहनों की भिड़ंत ने एक परिवार…

Raigarh Bus Accident : बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 14 यात्री घायल
Raigarh Bus Accident : बस-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 14 यात्री घायल

सुबह बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?