CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balodabazar Job Fair : 9 सितंबर को रोजगार मेला, 557 पदों पर होगी सीधी भर्ती

Balodabazar Job Fair : 9 सितंबर को रोजगार मेला, 557 पदों पर होगी सीधी भर्ती

By Newsdesk Admin
02/09/2026
Share
Balodabazar Job Fair : 9 सितंबर को रोजगार मेला, 557 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Balodabazar Job Fair : 9 सितंबर को रोजगार मेला, 557 पदों पर होगी सीधी भर्ती

सीजी भास्कर, 2 सितंबर  : शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका है। रोजगार मेला (Balodabazar Job Fair) का आयोजन 9 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इसमें विभिन्न निजी कंपनियों में नौकरी के लिए युवाओं को साक्षात्कार का मौका मिलेगा।

Contents
  • कंप्यूटर ऑपरेटर से सेल्स एग्जीक्यूटिव तक पद
  • बीमा और सेल्स के पदों पर भी मौका
  • रायपुर की कंपनियों में भी बड़ी भर्ती
  • टेक्निकल और सिक्योरिटी सेक्टर में भी अवसर
  • रोजगार मेले के लिए पंजीयन अनिवार्य
  • दस्तावेज साथ लाना जरूरी

यह रोजगार मेला बलौदाबाजार के शासकीय डी.के. कॉलेज में आयोजित होगा। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें लगभग 557 पदों पर विभिन्न निजी नियोजकों द्वारा भर्ती की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : Instagram Fake ID Case : इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर तस्वीरें वायरल करने का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में युवक गिरफ्तार

 

 

कंप्यूटर ऑपरेटर से सेल्स एग्जीक्यूटिव तक पद

अमित एजेंसी बलौदाबाजार में कंप्यूटर ऑपरेटर के 3 और सेल्स एग्जीक्यूटिव के 4 पद हैं। इसके लिए 12वीं, DCA एवं उच्च योग्यता मांगी गई है। उम्र 18 से 30 वर्ष और वेतन 8 हजार से 15 हजार रुपए तक रहेगा। कनिका ऑटोमोबाइल प्रा.लि. में रोल्स एग्जीक्यूटिव के 7 और तकनीशियन के 2 पद हैं। योग्यता 12वीं और ITI है। उम्र 18 से 35 वर्ष तथा वेतन 10 हजार से 15 हजार रुपए तक होगा।

 

 

यह भी पढ़ें : Health Department E-Office : ई-ऑफिस में स्वास्थ्य विभाग अव्वल, प्रदेश में प्रथम स्थान पर

 

 

बीमा और सेल्स के पदों पर भी मौका

भारतीय जीवन बीमा बलौदाबाजार में बीमा राखी के 40 पद हैं। इसके लिए 10वीं से उच्च योग्यता और 23 से 50 वर्ष आयु निर्धारित है। वेतन 7 हजार से 12 हजार रुपए के साथ इंसेंटिव और कमीशन मिलेगा। कार्यक्षेत्र भाटापारा, बलौदाबाजार और सिमगा रहेगा। किरण एग्रीकल्चर में सेल्स एग्जीक्यूटिव के 5 पद हैं। योग्यता 12वीं से स्नातक और उम्र 18 से 36 वर्ष निर्धारित है। वेतन 8 हजार से 10 हजार रुपए तक रहेगा।

 

 

यह भी पढ़ें : Mata Kaushalya Dham Cottage : तीन बार टेंडर रद, अब माता कौशल्या धाम के काटेज को लीज पर देने की तैयारी

 

 

रायपुर की कंपनियों में भी बड़ी भर्ती

आरोहन फाइनेंस प्रा.लि. रायपुर में कस्टमर सर्विस के 30 पद हैं। योग्यता 12वीं से उच्च, उम्र 18 से 35 वर्ष और वेतन 15 हजार से 22 हजार 500 रुपए तक है। इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्रा.लि. रायपुर में असिस्टेंट के 150 पद हैं। इसके लिए 10वीं से उच्च योग्यता और 18 से 35 वर्ष आयु निर्धारित है। वेतन 10 हजार से 12 हजार रुपए तक रहेगा।

 

 

यह भी पढ़ें : Acharya Shiromani Samman 2026 : मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित प्राचार्य अनिभा अग्रवाल को मिला आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026

 

 

टेक्निकल और सिक्योरिटी सेक्टर में भी अवसर

शांता टेक्नो प्रा.लि. रायपुर में मैकेनिकल इंजीनियर के 10, फिटर के 6 और मशीन ऑपरेटर के 5 पद हैं। योग्यता 12वीं, ITI और डिप्लोमा है। उम्र 18 से 40 वर्ष तथा अनुभव 0 से 10 वर्ष तक मांगा गया है। वेतन पद के अनुसार 12 हजार से 35 हजार रुपए तक रहेगा। अलर्ट सिक्योरिटी रायपुर में सिक्योरिटी गार्ड के 238, असिस्टेंट सुपरवाइजर के 39, सुपरवाइजर के 18, मार्केटिंग के 8 और कंप्यूटर ऑपरेटर के 3 पद हैं। योग्यता 8वीं से उच्च और उम्र 20 से 50 वर्ष निर्धारित है। वेतन पद के अनुसार 15 हजार से 40 हजार रुपए तक रहेगा।

 

 

यह भी पढ़ें : Doctor Absence Bilaspur : डाक्टरों की गैरहाजिरी पर कलेक्टर सख्त, जांच रिपोर्ट तलब

 

 

रोजगार मेले के लिए पंजीयन अनिवार्य

रोजगार मेला (Balodabazar Job Fair) में शामिल होने के लिए आवेदकों का जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप या रोजगार विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से रोजगार पंजीयन और आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 9 सितंबर को निर्धारित समय पर शासकीय डी.के. कॉलेज पहुंचकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

 

 

यह भी पढ़ें : Protected Area Raigarh : कोयला-विद्युत की 4 बड़ी परियोजनाएं संरक्षित, बिना अनुमति प्रवेश पर रोक

 

 

दस्तावेज साथ लाना जरूरी

आवेदकों को सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, रोजगार पंजीयन, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। अभ्यर्थियों को अपनी व्यवस्था से रोजगार मेले में उपस्थित होना होगा। रोजगार मेला (Balodabazar Job Fair) से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। दूरभाष नंबर 07727299443 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

खबरें और भी हैं : छत्तीसगढ़ में 68 शिक्षक होंगे सम्मानित, 4 को मिलेगा विशेष स्मृति पुरस्कार

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की तिथि आगे बढ़ाई, साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में छात्र अब ले सकेंगे बची हुई सीटों में प्रवेश
CBSE New Rules : CBSE करने जा रहा बड़ा बदलाव, इस नियम के तहत होगा मार्कशीट में गलतियों में सुधार
₹5-5 लाख में फर्जी डिग्री बांट रही थी ये यूनिवर्सिटी, STF ने चेयरमैन समेत 10 को पकड़ा
ट्रंप के टैरिफ वॉर का इफेक्ट… कभी ग्रीन तो कभी रेड जोन में शेयर मार्केट
Dhamtari School Holiday : धमतरी में आज सभी स्कूल बंद, भारी बारिश के चलते प्रशासन ने लिया फैसला

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Helpline
CM Helpline : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही, पीडब्ल्यूडी के 13 अधिकारियों को नोटिस

सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर दर्ज शिकायतों का…

Raipur Crime
Raipur Crime : रायपुर में 3 साल के बच्चे से मारपीट का आरोप, मां और सौतेले पिता पर एफआईआर

रायपुर के पंडरी स्थित तरुण नगर, लोधीपारा में…

Scrap Theft
Scrap Theft : चोरी के आरोप में पाण्डेय कबाड़ी गिरफ्तार, ​गोदाम से 18 टन कबाड़, सिलेंडर और पिकअप जब्त, भेजा गया जेल

शिवपुरी क्षेत्र में हुई लोहे के एंगल व…

Raigarh Crime
Raigarh Crime : रायगढ़ में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए बुजुर्ग पर चाकू से हमला, जमीन विवाद में पड़ोसी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के बड़े रेगड़ा गांव में दुर्गा…

Durg News
Durg News : पिता के हत्यारे कलयुगी बेटे को उम्रकैद, अर्थदंड न देने पर भुगतनी होगी अतिरिक्त सजा

पिता की बेरहमी से हत्या करने के गंभीर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?