CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » America Data Leak : अमेरिका में 15 करोड़ लोगों का डेटा लीक होने का दावा, ड्राइविंग लाइसेंस समेत पहचान दस्तावेज डार्क वेब पर बिकने की खबर

America Data Leak : अमेरिका में 15 करोड़ लोगों का डेटा लीक होने का दावा, ड्राइविंग लाइसेंस समेत पहचान दस्तावेज डार्क वेब पर बिकने की खबर

By Newsdesk Admin
03/09/2026
Share

सीजी भास्कर, 03 सितंबर। अमेरिका में बड़े पैमाने पर डेटा लीक का सनसनीखेज मामला सामने (America Data Leak) आया है। दावा किया जा रहा है कि अमेरिका और कनाडा के 15 करोड़ से ज्यादा लोगों के पहचान संबंधी दस्तावेजों का डेटा ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। लीक डेटा में ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र और अन्य सरकारी पहचान दस्तावेजों की जानकारी शामिल होने की बात कही गई है।

Contents
  • अमेरिकी रक्षा मंत्री की जानकारी भी डेटाबेस में मिलने का दावा America Data Leak
  • 15.3 करोड़ से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस का डेटा होने का दावा
  • रूसी साइबरक्राइम फोरम पर किया गया था प्रचार
  • IDScan से संभावित लिंक की जांच
  • सबसे बड़ा सवाल- डेटा किसने खरीदा और कहां हुआ इस्तेमाल?
    • खबरें और भी हैं…Bango Dam Gate Opening : बांगो बांध का गेट आज शाम खुल सकता है, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

साइबर सिक्योरिटी पत्रकार ब्रायन क्रेब्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह डेटा एक ऑनलाइन सेवा के जरिए उपलब्ध कराया गया था। मामला सामने आने के बाद संबंधित वेबसाइट ऑफलाइन हो गई है।

 

अमेरिकी रक्षा मंत्री की जानकारी भी डेटाबेस में मिलने का दावा America Data Leak

 

रिपोर्ट के मुताबिक, लीक डेटाबेस में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी जानकारी भी दिखाई दी।

ब्रायन क्रेब्स ने दावा किया कि उन्हें इस डेटाबेस में अपने दस्तावेज का रिकॉर्ड भी मिला। इसके आधार पर डेटा के वास्तविक होने की आशंका और गहरी हो गई।

मामले को लेकर अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा है कि वह सामने आई रिपोर्ट्स से अवगत है और स्थिति का आकलन कर रहा है।

 

15.3 करोड़ से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस का डेटा होने का दावा

 

रिपोर्ट में डेटाबेस को लेकर बेहद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। दावा किया गया है कि इसमें 15.3 करोड़ से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी जानकारी (America Data Leak) मौजूद थी।

इसके अलावा 1 करोड़ से ज्यादा पहचान पत्र और करीब 30 लाख अन्य यात्रा या पहचान दस्तावेजों का डेटा भी शामिल होने की बात कही गई है।

हालांकि इन आंकड़ों और पूरे डेटा की स्वतंत्र स्तर पर पूर्ण पुष्टि होना अभी बाकी है।

 

यह भी पढ़ें : Raigarh Police Arrest : पानी के छींटे पर विवाद, युवक पर दो बार फायरिंग कर भागा आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने ग्वालियर से दबोचा

 

रूसी साइबरक्राइम फोरम पर किया गया था प्रचार

 

बताया गया है कि डेटा उपलब्ध कराने वाली इस ऑनलाइन सेवा का प्रचार रूसी साइबरक्राइम फोरम पर किया गया था।

सुरक्षा विशेषज्ञों की जांच के बाद यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया। डेटा लीक की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद संबंधित वेबसाइट ऑफलाइन हो गई।

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस प्लेटफॉर्म के पीछे कौन लोग थे और डेटा तक किस-किस की पहुंच हुई।

 

IDScan से संभावित लिंक की जांच

 

जांच के दौरान पहचान सत्यापन से जुड़ी कंपनी IDScan का संभावित लिंक सामने आया है।

सुरक्षा शोधकर्ताओं और ब्रायन क्रेब्स की जांच के आधार पर आशंका जताई गई है कि डेटा कंपनी के सिस्टम से चोरी हुआ (America Data Leak) हो सकता है।

कंपनी ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। वहीं अमेरिकी जांच एजेंसी FBI भी पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : Bitter Gourd Farming : करेले की खेती से किसान ने कमाए 1.60 लाख, आधुनिक तकनीक से बदली तस्वीर

 

सबसे बड़ा सवाल- डेटा किसने खरीदा और कहां हुआ इस्तेमाल?

 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कथित तौर पर चोरी हुआ डेटा किस-किस व्यक्ति, संगठन या समूह ने खरीदा।

यह भी जांच का विषय है कि डेटा का इस्तेमाल पहचान चोरी, वित्तीय धोखाधड़ी या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि के लिए किया गया या नहीं।

जांच एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से पड़ताल (America Data Leak) कर रही हैं। आने वाले दिनों में इस कथित डेटा लीक से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

खबरें और भी हैं…Bango Dam Gate Opening : बांगो बांध का गेट आज शाम खुल सकता है, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

BJMTUC बैठक में मजदूर हितों पर हुई अहम चर्चा, पर्यटन विभाग अध्यक्ष नीलू शर्मा भी पहुंचे भिलाई
इडली डोसा बनाने वाला बेच रहा था प्रतिबंधित नशीली दवा, दुर्ग पुलिस ने 4 सौदागर पकड़े, मेडिकल व्यावसायी भी गिरफ्तार
Car Fell Into Gorge : जर्जर सड़क बनी तीन मजदूरों की मौत का कारण, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार
Chhattisgarh Assembly Budget Session: अनुदान मांगों पर आज होगी बड़ी बहस, आयुष्मान कार्ड और प्रदूषण मुद्दे से गरमाएगा सदन
RBI Action On Banks : इस बैंक के खाताधारक नहीं निकाल पाएंगे ₹35 हजार से ज्यादा, 6 महीने तक रहेगा लॉकडाउन जैसा नियम

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Observation Home Escape Case
Child Observation Home Escape Case : कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, 8 करोड़ के भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Child Observation Home Escape Case : कोरबा में…

Smart Roads Poor Condition
Smart Roads Poor Condition : रायपुर में 32 करोड़ की लागत से बनीं 6 स्मार्ट सड़कें बदहाल, लाइटें बंद और फुटपाथों पर अतिक्रमण

Smart Roads Poor Condition : नगर निगम आयुक्त…

Bilaspur Grandmother Murder Case
Bilaspur Grandmother Murder Case : बिलासपुर में मासूम को ले जाने का विरोध करने पर दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Bilaspur Grandmother Murder Case  : इस वारदात के…

Raipur Child Abuse Case
Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Raipur Child Abuse Case : आयोग ने 15…

Chhattisgarh Ration Scam
Chhattisgarh Ration Scam : बेमेतरा में सरकारी राशन दुकान में 23 लाख की हेराफेरी, महिला स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों पर FIR

Chhattisgarh Ration Scam : खाद्य निरीक्षक की शिकायत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?