सीजी भास्कर, 05 सितंबर : दुर्ग में स्वाइन फ्लू (Swine Flu Durg) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की 4 सितंबर की रिपोर्ट में एक ही दिन में 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही 5 अगस्त से अब तक संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में तैयारियां भी तेज कर दी हैं।
यह भी पढ़ें…Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच
10 मरीजों का चल रहा इलाज
स्वाइन फ्लू (Swine Flu Durg) के कुल 22 संक्रमित मरीजों में फिलहाल 10 का इलाज चल रहा है। इनमें 7 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 3 मरीज घर पर डॉक्टरों की निगरानी में हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी मरीजों की हालत सामान्य है। वहीं संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Rain Alert : आज भी बारिश का दौर, बिजली गिरने का खतरा
23 वार्डों में 158 बेड रिजर्व
मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में व्यवस्थाएं बढ़ा दी हैं। जिले के 23 अलग-अलग वार्डों में कुल 158 बेड रिजर्व रखे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पाटन, निकुम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बटरेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया। इस दौरान अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं और तैयारियों का जायजा लिया गया।
यह भी पढ़ें…Bear Rescue Balod : 59 दिन बाद पकड़ा गया घायल भालू, गुड़-नारियल के लालच में पिंजरे में फंसा
खांसने और छींकने से फैल सकता है संक्रमण
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एच1एन1 इन्फ्लुएंजा का एक प्रकार है। यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों के संपर्क में आने से फैल सकता है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। हाथों को साफ रखने और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की बात कही गई है।
यह भी पढ़ें…Bilaspur Burqa Robbery Case : बुर्का पहनकर घर में घुसे लुटेरे, बंटवारे के विवाद ने खोली पोल
लक्षण दिखने पर लापरवाही न करें
स्वाइन फ्लू (Swine Flu Durg) के संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। खासकर खांसी, छींक, बुखार या फ्लू जैसे लक्षण होने पर समय पर डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अस्पतालों में बेड और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को भी तैयार रखा गया है।
खबरें और भी हैं : Youth Congress Election : 3.95 लाख रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने वाले सिर्फ 47%




