सीजी भास्कर, 04 सितंबर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी (Sarkari Bharti) खबर है। राज्य के अलग-अलग विभागों में खाली पदों और चल रही भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर सरकार ने समीक्षा तेज कर दी है। आने वाले समय में किन पदों पर भर्ती होगी और लंबित प्रक्रियाओं को कैसे आगे बढ़ाया जाएगा, इसे लेकर उच्च स्तर पर मंथन हुआ है।

खाली पदों की विभागवार समीक्षा Sarkari Bharti
मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के भारसाधक सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें अलग-अलग विभागों में स्वीकृत, भरे और रिक्त पदों की मौजूदा स्थिति की विभागवार समीक्षा की गई।
सरकारी भर्ती (Sarkari Bharti) की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अधिकारियों से रिक्त पदों और भर्ती से जुड़े मामलों की जानकारी ली गई।
व्यापमं की भर्ती परीक्षाओं पर भी नजर
बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल यानी व्यापमं द्वारा आयोजित की जा रही भर्ती परीक्षाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। विभागों की ओर से भेजे गए इंडेंट यानी भर्ती मांग पत्र की स्थिति भी जानी गई।
रिक्त पदों को भरने के लिए वित्त विभाग से मिली सहमति, पहले विज्ञापित पदों और अब तक की गई नियुक्तियों का भी ब्योरा लिया गया।
2027 की भर्तियों को लेकर भी तैयारी
बैठक में वर्ष 2027 के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचित किए जाने वाले संभावित पदों पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही सभी विभागों में भर्ती नियमों को अपडेट करने की स्थिति की समीक्षा की गई।
अधिकारियों को भर्ती नियमों को समय पर अपडेट करने और प्रक्रियाओं को गति देने पर जोर दिया गया। इसका उद्देश्य सरकारी भर्ती (Sarkari Bharti) में अनावश्यक देरी को कम करना है।
युवाओं के लिए क्या है बड़ा संकेत?
बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया को तेज करना है। साथ ही आने वाले वर्षों के लिए भर्ती की स्पष्ट रूपरेखा तैयार करना भी बैठक के एजेंडे में रहा।
इससे सरकारी नौकरी (Sarkari Bharti) की तैयारी कर रहे युवाओं को आने वाले समय में विभिन्न विभागों में नई भर्तियों की उम्मीद बढ़ सकती है। हालांकि, अभी किसी विशेष भर्ती की आवेदन तारीख या पदों की संख्या की घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें…Bridge Construction : 6 साल से अधूरा पुल, सीढ़ी के सहारे स्कूल जा रहे बच्चे; CM से न्याय की लगाई गुहार
कई बड़े विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, गृह एवं जेल, नगरीय प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, सामान्य प्रशासन, स्कूल शिक्षा, मुख्यमंत्री एवं खनिज, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, स्वास्थ्य और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
रिक्त पद भरने की प्रक्रिया में तेजी पर फोकस
सरकार का फोकस अब रिक्त पदों की जानकारी अपडेट करने, भर्ती नियमों को दुरुस्त करने और लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने पर है। आने वाले समय में इससे छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (Sarkari Bharti) के नए अवसर खुलने की संभावना है।




