CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर सलमान खान का पारा चढ़ा, कैमरे के सामने आए शख्स को लगाई फटकार

‘बिग बॉस 20’ के सेट पर सलमान खान का पारा चढ़ा, कैमरे के सामने आए शख्स को लगाई फटकार

By Newsdesk Admin
05/09/2026
Share

‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने जा रहा है। शो के प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग के दौरान सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान पैपराजी के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसी दौरान कैमरे के सामने एक शख्स के आ जाने पर उनका गुस्सा देखने को मिला।

सलमान इस दौरान डार्क ब्लू डेनिम जींस, बॉडी-हगिंग ब्लैक टी-शर्ट और काउबॉय हैट में नजर आए। उनका लुक पहले ही चर्चा में था, लेकिन अब शूटिंग के दौरान सामने आए इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

कैमरे के सामने आए शख्स पर भड़के सलमान

वीडियो में सलमान खान ग्रैंड प्रीमियर के लिए तस्वीरें खिंचवा रहे थे। इसी दौरान एक शख्स कैमरे के सामने से गुजरने की कोशिश करता दिखाई दिया। सलमान की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने उसे रोकते हुए कहा, “ये तेरा काम नहीं है पापा।”

सलमान के इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद पैपराजी भी कुछ देर के लिए शांत हो गए। वीडियो में उनके डांटने के बाद सिर्फ कैमरों के क्लिक की आवाज सुनाई देती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सलमान खान के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उनके गुस्से और बदले हुए अंदाज को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने कहा कि सलमान पहले की तुलना में ज्यादा गंभीर नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ ने उनके इस व्यवहार पर हैरानी जताई।

‘बिग बॉस 20’ के सेट से सलमान की तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। शो को लेकर दर्शकों के बीच भी काफी उत्सुकता बनी हुई है।

6 सितंबर से शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’

‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को होने वाला है। नए सीजन के घर की झलक भी दर्शकों को दिखाई जा चुकी है। शो के प्रीमियर से पहले सलमान खान का नया लुक और शूटिंग से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद फैंस की दिलचस्पी और बढ़ गई है।

सलमान लंबे समय से इस रियलिटी शो की मेजबानी कर रहे हैं और नए सीजन में भी उनके खास अंदाज की उम्मीद की जा रही है। अब देखना होगा कि नए सीजन में कंटेस्टेंट्स और सलमान की जुगलबंदी दर्शकों को कितना पसंद आती है।

Theft at Raveena Tandon’s mother’s house : 5 साल का भरोसा टूटा! लॉकर से गहने-घड़ियां लेकर फरार हुई केयरटेकर गिरफ्तार
The Raja Saab X Review : प्रभास की ‘द राजा साब’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, हॉरर-कॉमेडी अवतार में लौटे सुपरस्टार
The Kerala Story 2 Controversy : ‘द केरल स्टोरी 2’ पर बढ़ा विवाद, अनुराग कश्यप ने फिल्म पर साधा निशाना; बोले – ‘सिर्फ पैसे कमाने की कोशिश’
Rajpal Yadav Legal Case : 9 करोड़ कर्ज, 13 दिन जेल… फिर भी बुलंद हौसले: राजपाल यादव बोले- ‘राजा तो राजा ही रहता है’
Dadasaheb Phalke Award : मोहनलाल बने भारतीय सिनेमा के नए शहंशाह, पीएम मोदी ने दी खास बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC भर्ती घोटाले की जांच तेज, ED ने 30 लोगों को भेजा नोटिस; 3 करोड़ से ज्यादा की कथित वसूली की पड़ताल

प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती…

वार्ड बॉय की नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी का आरोप, निष्कासित भाजपा नेता और बेटे पर FIR

बलौदाबाजार में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के…

‘बिग बॉस 20’ के सेट पर सलमान खान का पारा चढ़ा, कैमरे के सामने आए शख्स को लगाई फटकार

‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर…

भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, जीत के साथ सेमीफाइनल से पहले बढ़ेगा टीम इंडिया का आत्मविश्वास

विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट…

बेल्जियम PM का ट्रंप पर तंज, बोले- फैसले बदलने में लगते हैं सिर्फ 48 घंटे; पीएम मोदी को बताया प्रेरणादायक नेता

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने वैश्विक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?