CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Janmashtami Celebration : जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा छत्तीसगढ़, मंदिरों में उमड़ी भीड़; रायपुर में लगा एक किमी लंबा जाम

Chhattisgarh Janmashtami Celebration : जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा छत्तीसगढ़, मंदिरों में उमड़ी भीड़; रायपुर में लगा एक किमी लंबा जाम

By Newsdesk Admin
05/09/2026
Share

सीजी भास्कर, 05 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। रात 12 बजे मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव हुआ। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया। विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, भजन-कीर्तन और भगवान को भोग अर्पित किया गया। कई जगह बच्चों को कृष्ण और राधा के बाल स्वरूप में सजाकर मंदिरों तक लाया गया। (Chhattisgarh Janmashtami Celebration)

Contents
  • कारागार में सजा कृष्ण जन्म का दृश्य : Chhattisgarh Janmashtami Celebration
  • जैतूसाव मठ में 11 क्विंटल मालपुए का भोग
  • टाटीबंध में एक किलोमीटर लंबा जाम : Chhattisgarh Janmashtami Celebration

 

यह भी पढ़ें : भिलाई छत्तीसगढ़ सरयूपारिन ब्राह्मण महिला समाज का तीज मिलन, कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में अनेक सांस्कृतिक आयोजन, प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध

कारागार में सजा कृष्ण जन्म का दृश्य : Chhattisgarh Janmashtami Celebration

रायपुर के सिटी कोतवाली स्थित कारागार में भी जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। शहर के इस्कॉन मंदिर में भगवान कृष्ण को फूलों से सजाया गया और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।

रायगढ़ में 20 से अधिक झांकियां तैयार की गईं। बिलासपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बच्चों को कृष्ण के रूप में सजाकर मंदिर पहुंचे। सरगुजा पैलेस परिसर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। भिलाई में मंदिर परिसर ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ के जयकारों से गूंजता रहा और श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते नजर आए।

 

यह भी पढ़ें : जन्माष्टमी के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 जगहों पर वाहनों की एंट्री बंद

Chhattisgarh Janmashtami Celebration
Chhattisgarh Janmashtami Celebration : जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा छत्तीसगढ़, मंदिरों में उमड़ी भीड़; रायपुर में लगा एक किमी लंबा जाम

 

जैतूसाव मठ में 11 क्विंटल मालपुए का भोग

जैतूसाव मठ में भगवान श्रीकृष्ण को 11 क्विंटल मालपुए और एक क्विंटल पंजीरी का भोग लगाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर यहां विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।

दंतेवाड़ा की सुरभी कॉलोनी में दही हांडी कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं अन्य शहरों में भी मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें उन्होंने कृष्ण और राधा का रूप धारण किया।

 

यह भी पढ़ें : मुंबई में दही हांडी रिहर्सल के दौरान दर्दनाक हादसा, 11 वर्षीय बच्चे की मौत

टाटीबंध में एक किलोमीटर लंबा जाम : Chhattisgarh Janmashtami Celebration

जन्माष्टमी के आयोजनों के कारण रायपुर के टाटीबंध सर्विस रोड पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस्कॉन मंदिर और सर्विस रोड से दुर्ग की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जन्माष्टमी के दौरान शहर के कई हिस्सों में देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिरों में विशेष सजावट और धार्मिक कार्यक्रमों के चलते माहौल पूरी तरह कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया।

 

यह भी पढ़ें : Dahi Handi 2026 : 15 लाख की दही हांडी के लिए मचेगी होड़, बी प्राक-लखबीर सिंह लक्खा लगाएंगे भक्ति का तड़का

Bhilai Waterlogging News : पहली तेज बारिश में डूबी भिलाई, जलभराव ने खोली प्री-मानसून तैयारियों की पोल
स्कॉर्पियो से बरामद हुए 4.04 करोड़ रुपये, हवाला कारोबार का शक, दो गुजराती युवक गिरफ्तार
Road Accident News : सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, दुर्ग के गया नगर में हुई दर्दनाक घटना
Dantewada ATM damage news : ATM से पैसे नहीं निकले तो युवक ने गुस्से में तोड़ दी मशीन, पहुंचा जेल
रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर: बस्तर के उत्पाद अब सीधे पहुंचेंगे पोर्ट तक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Congress Election : 3.95 लाख रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने वाले सिर्फ 47%
Youth Congress Election : 3.95 लाख रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने वाले सिर्फ 47%

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के डिजिटल संगठन चुनाव (Youth…

Korba Bike Accident
Korba Bike Accident : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 2 नाबालिगों की मौके पर मौत

Korba Bike Accident :पुलिस ने लोगों से अपील…

Chhattisgarh Janmashtami Celebration : जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा छत्तीसगढ़, मंदिरों में उमड़ी भीड़; रायपुर में लगा एक किमी लंबा जाम

Chhattisgarh Janmashtami Celebration :जन्माष्टमी के आयोजनों के कारण…

CGPSC भर्ती घोटाले की जांच तेज, ED ने 30 लोगों को भेजा नोटिस; 3 करोड़ से ज्यादा की कथित वसूली की पड़ताल

प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती…

वार्ड बॉय की नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी का आरोप, निष्कासित भाजपा नेता और बेटे पर FIR

बलौदाबाजार में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?