CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Burqa Robbery Case : बुर्का पहनकर घर में घुसे लुटेरे, बंटवारे के विवाद ने खोली पोल

Bilaspur Burqa Robbery Case : बुर्का पहनकर घर में घुसे लुटेरे, बंटवारे के विवाद ने खोली पोल

By Newsdesk Admin
05/09/2026
Share
Bilaspur Burqa Robbery Case
Bilaspur Burqa Robbery Case : बुर्का पहनकर घर में घुसे लुटेरे, बंटवारे के विवाद ने खोली पोल

सीजी भास्कर, 05 सितम्बर। पिस्टल की नोक पर लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कोटा क्षेत्र में सक्रिय इस गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के बीच लूटे गए जेवर और रकम के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद एक आरोपी थाने पहुंचा और पूछताछ में पूरे गिरोह की जानकारी सामने आ गई। (Bilaspur Burqa Robbery Case)

Contents
  • रेलवे कर्मचारी से लूट के बाद घर में डाली डकैती : Bilaspur Burqa Robbery Case
  • बंटवारे को लेकर मारपीट, थाने पहुंचा एक आरोपी
  • लूट का सोना सर्राफा कारोबारी को बेचा : Bilaspur Burqa Robbery Case

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, सोने के जेवर, कार, बाइक और 6 मोबाइल फोन समेत लूट का सामान बरामद किया है।

 

यह भी पढ़ें : Korba Crime News : आधी रात गुंडागर्दी का तांडव, नकदी-आईफोन-जेवर लूटने का भी आरोप, ASI का बेटा घायल

रेलवे कर्मचारी से लूट के बाद घर में डाली डकैती : Bilaspur Burqa Robbery Case

जांच के मुताबिक, 8 जुलाई को आरोपी बेलगहना रेलवे स्टेशन से 7,430 रुपए का कलेक्शन लेकर जा रहे एक रेलवे कर्मचारी को सलका डैम मोड़ के पास रोककर धक्का दिया और उसका बैग लूट लिया था।

इसके बाद 18 जुलाई को आरोपियों ने बुर्का पहनकर राजकुमारी जायसवाल के घर में प्रवेश किया। यहां मारपीट करने के बाद हथियार का डर दिखाकर करीब 50 हजार रुपए के सोने के जेवर लूट लिए। दोनों वारदातों की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों पर नजर रखी और मुखबिरों को सक्रिय किया था।

 

यह भी पढ़ें : Durg robbery case : पूर्व केयरटेकर ने चाकू दिखाकर दंपती को लूटा, गिरफ्तार

Bilaspur Burqa Robbery Case
Bilaspur Burqa Robbery Case : बुर्का पहनकर घर में घुसे लुटेरे, बंटवारे के विवाद ने खोली पोल

बंटवारे को लेकर मारपीट, थाने पहुंचा एक आरोपी

लूट के करीब डेढ़ महीने बाद 2 सितंबर को कोटा पेट्रोल पंप के पास आरोपियों के बीच आपस में मारपीट हो गई। इनमें से एक युवक शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने मारपीट की वजह को लेकर पूछताछ की तो उसने लूट की वारदातों और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दे दी।

इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मंझगांव निवासी राकेश जायसवाल गिरोह का मुख्य सूत्रधार था। उसने दिव्यांशु जायसवाल और आदर्श तिवारी के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई थी। हथियार की व्यवस्था के लिए सनी सिंह आरोपियों को मध्य प्रदेश के रीवा ले गया था, जहां उसके भाई के जरिए पिस्टल उपलब्ध कराई गई।

 

यह भी पढ़ें : Cash Robbery : रायपुर में चाकू की नोक पर 10 लाख की सनसनीखेज लूट

लूट का सोना सर्राफा कारोबारी को बेचा : Bilaspur Burqa Robbery Case

पुलिस के अनुसार, लूटे गए सोने के जेवर बेचने की जिम्मेदारी हर्ष नामदेव के जरिए पूरी की गई। जेवर फिरंगीपारा निवासी सर्राफा कारोबारी हर्ष सोनी को बेचे गए थे। पुलिस ने लूट का सामान खरीदने वाले हर्ष सोनी और हथियार उपलब्ध कराने वाले सनी सिंह को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में राकेश जायसवाल (35), दिव्यांशु जायसवाल (24), आदर्श तिवारी (26), हर्ष नामदेव (25), हर्ष सोनी (24) और सनी सिंह (35) शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले के खुलासे में शामिल टीम की सराहना करते हुए नकद इनाम की घोषणा भी की है।

 

यह भी पढ़ें : Engineer Robbery Case : दिनदहाड़े इंजीनियर से लूट, कैमरे में कैद हुई वारदात

CCTV Burglary Footage : घर में घुसकर 50 हजार नकद चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध
Kharun Riverfront Project Cancelled: 550 करोड़ की योजना रद्द, विकास का दायरा सिकुड़कर महादेव घाट तक सीमित
Kumhari Bridge Traffic Update: एक महीने बदलेगा सफर का रूट, वन-वे सिस्टम से गुजरेंगे लाखों वाहन
Durg Bhilai Crime Case 2026: घर से गहने चोरी और चेन स्नैचिंग का पर्दाफाश, दो मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Bilaspur Sushasan Tihar Controversy : शिकायत लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता को पुलिस ने बाहर निकाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी
Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा (Ramesh…

Swine Flu Durg : दुर्ग में 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची; 158 बेड रिजर्व
Swine Flu Durg : दुर्ग में 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची; 158 बेड रिजर्व

दुर्ग में स्वाइन फ्लू (Swine Flu Durg)  के…

Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच
Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच

छत्तीसगढ़ से अलग बस्तर (Bastar State Demand)  राज्य…

Chhattisgarh Rain Alert : आज भी बारिश का दौर, बिजली गिरने का खतरा

छत्तीसगढ़ में बारिश (Chhattisgarh Rain Alert)  का दौर…

Bear Rescue Balod : 59 दिन बाद पकड़ा गया घायल भालू, गुड़-नारियल के लालच में पिंजरे में फंसा
Bear Rescue Balod : 59 दिन बाद पकड़ा गया घायल भालू, गुड़-नारियल के लालच में पिंजरे में फंसा

बालोद में 59 दिनों से लोगों के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?