सीजी भास्कर, 05 सितम्बर। धमतरी के धड़ी चौक में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, युवाओं के जोश और धर्म-संस्कृति की उमंग के बीच भव्य दही हांडी उत्सव 2026 का आयोजन संपन्न हुआ। देर रात तक चले इस आयोजन में शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा धड़ी चौक श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। उत्सव में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और युवाओं की ऊर्जाका शानदार संगम देखने को मिला। (Dahi Handi Utsav 2026)
यह भी पढ़ें :Dahi Handi 2026 : 15 लाख की दही हांडी के लिए मचेगी होड़, बी प्राक-लखबीर सिंह लक्खा लगाएंगे भक्ति का तड़का

ढोल-नगाड़ों के बीच बढ़ता गया दर्शकों का रोमांच : Dahi Handi Utsav 2026
श्री राम हिन्दू संगठन धमतरी, सर्व हिन्दू समाज धमतरी और नगर पालिक निगम धमतरी के संयुक्त आयोजन में विभिन्न स्थानों से गोविंदा टोलियां पहुंचीं। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने पूरे उत्साह और टीम भावना के साथ हिस्सा लिया। जैसे-जैसे गोविंदा टोलियां पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने के लिए आगे बढ़ीं, वैसे-वैसे दर्शकों का रोमांच भी बढ़ता गया। ढोल-नगाड़ों और जय श्रीकृष्ण के जयघोष के बीच पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साह से भर गया।
धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश
आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने दही हांडी उत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया। युवाओं के जोश और दर्शकों के उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस आयोजन (Dahi Handi Utsav 2026) ने एक बार फिर धमतरी की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता की खूबसूरत तस्वीर पेश की।
यह भी पढ़ें : Dhamtari Gangaur Festival 2026: पारंपरिक रंग में डूबी शोभायात्रा, महिलाओं ने नृत्य-भक्ति से सजाया शहर




