CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gender Sabha Dhamtari : महिलाओं की छोटी संसद में उठेंगे गांव के बड़े सवाल

Gender Sabha Dhamtari : महिलाओं की छोटी संसद में उठेंगे गांव के बड़े सवाल

By Newsdesk Admin
05/09/2026
Share
Gender Sabha Dhamtari
Gender Sabha Dhamtari

9 सितंबर से 13 अक्टूबर तक संकुल स्तर पर होंगी जेंडर सभाएं, 20 मुद्दों पर बहस और प्रतियोगिताएं

Contents
  • घरेलू हिंसा और नशामुक्ति पर होगी बहस
  • गांव के फैसलों में महिलाओं की भागीदारी पर जोर
  • संकुल से जिला स्तर तक होगा मुकाबला
  • नेतृत्व क्षमता विकसित करना मुख्य उद्देश्य
  • NRLM, जिला पंचायत और UNICEF की पहल

घरेलू हिंसा, नशामुक्ति से लेकर ग्रामसभा में महिलाओं की भागीदारी तक मुद्दे शामिल; उत्कृष्ट टीमों को मिलेगा सम्मान

 

धमतरी, 4 सितंबर 2026। जेंडर सभा (Gender Sabha Dhamtari) में ग्रामीण महिलाएं अब अपने अधिकारों, समस्याओं और गांव से जुड़े सामाजिक सरोकारों पर खुलकर अपनी बात रखेंगी। जिले के सभी विकासखंडों के संकुल स्तरीय संगठनों में 9 सितंबर से 13 अक्टूबर तक महिलाओं की छोटी संसद यानी जेंडर सभा आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं में नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ आर्थिक, सामाजिक, कानूनी और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर संवाद का मंच देना है।

इन सभाओं में महिलाओं को केवल श्रोता नहीं, बल्कि बहस और निर्णय की सक्रिय सहभागी बनाया जाएगा। 20 निर्धारित विषयों में से कम से कम पांच विषयों पर बहस, वाद-विवाद और विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से भी सामाजिक मुद्दों को सामने लाया जाएगा।

 

Gender Sabha Dhamtari
Gender Sabha Dhamtari

 

यह भी पढ़ें : Bear Nail Seized : मृत भालू के नाखून काटकर ले गए, दो आरोपी गिरफ्तार

 

घरेलू हिंसा और नशामुक्ति पर होगी बहस

 

जेंडर सभा (Gender Sabha Dhamtari) में घरेलू हिंसा, नशामुक्ति अभियान, ग्रामसभा में महिलाओं की भागीदारी और जीवन चक्र में जेंडर आधारित भेदभाव जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। महिलाओं को इन विषयों पर अपने विचार रखने और समाधान के सुझाव देने का अवसर मिलेगा।

सांप-सीढ़ी, नुक्कड़ नाटक सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियों के जरिए सामाजिक मुद्दों को सहज और प्रभावी तरीके से सामने लाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : CGPSC Main Exam Result : 795 के बजाय 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अंक नहीं पाने से घट गई संख्या

 

गांव के फैसलों में महिलाओं की भागीदारी पर जोर

 

इस पहल के जरिए महिलाओं को अपने गांव और परिवार से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाने तथा समाधान के लिए सामूहिक रूप से आगे आने का अवसर मिलेगा। घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव और नशे जैसी सामाजिक चुनौतियों पर संवाद के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।

 

यह भी पढ़ें : Textile Sector Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र देगा हरसंभव सहयोग

 

संकुल से जिला स्तर तक होगा मुकाबला

 

संकुल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में ब्लॉक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल करने वाले संकुल को सम्मानित किया जाएगा।

जेंडर सभा (Gender Sabha Dhamtari) के ब्लॉक स्तर पर चयनित श्रेष्ठ संकुल अक्टूबर मध्य में होने वाले जिला स्तरीय फाइनल में हिस्सा लेंगे।

 

यह भी पढ़ें : Shivprakash Rai Death : भिलाई निवासी शिवप्रकाश राय का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में आज अंतिम संस्कार

 

नेतृत्व क्षमता विकसित करना मुख्य उद्देश्य

 

आयोजकों के अनुसार, महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभ लेने तक सीमित रखने के बजाय उन्हें अपने अधिकारों और गांव के विकास से जुड़े फैसलों में प्रभावी भागीदारी निभाने वाली नेतृत्वकर्ता के रूप में आगे लाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।

इससे महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता के साथ निर्णय लेने और सामाजिक मुद्दों पर सामूहिक रूप से आवाज उठाने का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 

यह भी पढ़ें : Illegal Liquor Seizure : ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 358 पाव अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

 

NRLM, जिला पंचायत और UNICEF की पहल

 

यह आयोजन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), जिला पंचायत धमतरी और यूनिसेफ के माध्यम से कराया जा रहा है। महिलाओं की छोटी संसद (Gender Sabha Dhamtari) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक और विकास संबंधी मुद्दों पर संवाद का मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

आयोजकों का मानना है कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से गांव के स्तर पर सामाजिक बदलाव और विकास की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

“बोल बम” 🟠 सावन में बैजनाथ धाम दर्शन के लिए रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन की दी सौगात 🟢 इस क्षेत्र के भक्तों में हर्ष की लहर
CG Breaking : दिनदहाड़े व्यापारी की कार से लाखों की उठाईगिरी 🛑 CCTV कैमरे में कैद हुआ नकाबपोश चोर, तलाश में जुटी पुलिस
Raipur Fraud : चीनी सप्लाई का झांसा देकर कारोबारी से 1.87 करोड़ की ठगी, पुणे की कंपनी पर केस दर्ज
Randeep Hooda Pregnancy: शादी की दूसरी सालगिरह पर कपल ने दी खुशखबरी, “नन्हा मेहमान आने वाला है”
छत्तीसगढ़ के IT और Food Industry में निवेश करेगा जापान, दौरे से वापस लौटे CM Sai
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gender Sabha Dhamtari
Gender Sabha Dhamtari : महिलाओं की छोटी संसद में उठेंगे गांव के बड़े सवाल

जेंडर सभा (Gender Sabha Dhamtari) में ग्रामीण महिलाएं…

Bear Nail Seized
Bear Nail Seized : मृत भालू के नाखून काटकर ले गए, दो आरोपी गिरफ्तार

मृत भालू के नाखून (Bear Nail Seized) काटकर…

CGPSC Main Exam Result
CGPSC Main Exam Result : 795 के बजाय 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अंक नहीं पाने से घट गई संख्या

सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम (CGPSC Main Exam Result)…

Textile Sector Chhattisgarh
Textile Sector Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र देगा हरसंभव सहयोग

संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र…

Shivprakash Rai Death
Shivprakash Rai Death : भिलाई निवासी शिवप्रकाश राय का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में आज अंतिम संस्कार

शोक की लहर है। निधन की खबर (Shivprakash…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?