CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

By Newsdesk Admin
07/09/2026
Share
Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

सीजी भास्कर, 07 सितम्बर। सरगुजा के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की 45 छात्राएं सोमवार को अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिलने के लिए पैदल अंबिकापुर रवाना हो गईं। छात्राओं ने करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय करने का फैसला किया था। हालांकि, लगभग 6 किलोमीटर चलने के बाद प्रशासन ने बस की व्यवस्था कर उन्हें अंबिकापुर पहुंचाया। (Surguja School Mismanagement)

Contents
  • पहले भी शिकायत का दावा : Surguja School Mismanagement
  • ट्राइबल एसी ने की समझाने की कोशिश
  • एक छात्रा की तबीयत बिगड़ी : Surguja School Mismanagement
  • शिक्षकों ने कहा- छात्राओं को भड़काया गया
  • कलेक्टर ने दिए जांच और व्यवस्था सुधारने के निर्देश

छात्राओं ने स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर तीन प्रमुख शिकायतें सामने रखीं। उनका कहना है कि स्कूल में पिछले करीब तीन महीने से बिजली की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा फिजिक्स और केमेस्ट्री की पढ़ाई ठीक से नहीं होने और मेस में साफ-सफाई की व्यवस्था खराब होने की शिकायत भी छात्राओं ने की।

पहले भी शिकायत का दावा : Surguja School Mismanagement

बताया जा रहा है कि छात्राओं ने स्कूल की व्यवस्थाओं और प्रिंसिपल को लेकर पहले भी शिकायतें की थीं। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने खुद अंबिकापुर पहुंचकर कलेक्टर के सामने अपनी बात रखने का फैसला किया।

सोमवार सुबह छात्राएं पैदल ही अंबिकापुर के लिए निकल पड़ीं। उनके साथ स्कूल के शिक्षक भी सुरक्षा के लिहाज से चल रहे थे और छात्राओं को समझाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन छात्राएं अपनी बात पर अड़ी रहीं और उन्होंने कहा कि वे कलेक्टर से मिलकर ही अपनी समस्याएं बताएंगी।

ट्राइबल एसी ने की समझाने की कोशिश

मामले की जानकारी मिलने पर ट्राइबल असिस्टेंट कमिश्नर ललित शुक्ला बैलकोटा पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से बातचीत करने की कोशिश की और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी।

एसी शुक्ला ने छात्राओं को यह भी भरोसा दिलाया कि अगर उन्हें प्रिंसिपल को लेकर समस्या है, तो इस मामले में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, छात्राएं अपनी शिकायतें एसी को बताने के बजाय कलेक्टर से सीधे मिलने की मांग पर अड़ी रहीं।

इसके बाद प्रशासन ने छात्राओं के लिए बस की व्यवस्था की और उन्हें बस से अंबिकापुर भेजा गया।

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

 

एक छात्रा की तबीयत बिगड़ी : Surguja School Mismanagement

अंबिकापुर पहुंचने के दौरान एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

शिक्षकों ने कहा- छात्राओं को भड़काया गया

वहीं, स्कूल के शिक्षकों ने प्रिंसिपल का बचाव करते हुए कहा कि स्कूल में व्यवस्थाएं नियमानुसार संचालित की जा रही हैं। शिक्षकों का आरोप है कि छात्राओं को भड़काया गया है, जिसके कारण वे किसी से बातचीत करने को तैयार नहीं थीं।

दूसरी ओर, छात्राओं का कहना है कि वे अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के सामने रखना चाहती हैं।

कलेक्टर ने दिए जांच और व्यवस्था सुधारने के निर्देश

अंबिकापुर पहुंचने के बाद छात्राओं ने कलेक्टर अजीत वसंत से अपनी शिकायतें रखीं। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को स्कूल की व्यवस्थाओं में सुधार करने और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई  (Surguja School Mismanagement) के निर्देश दिए हैं।

अब पूरे मामले में प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी। छात्राओं की शिकायतों में बिजली, विषयवार पढ़ाई और मेस की साफ-सफाई जैसे बुनियादी मुद्दे शामिल हैं, जिनके समाधान को लेकर प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

शहर की यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाने ASP ने ली ई रिक्शा चालकों की मीटिंग, बिना वर्दी, शराब सेवन कर वाहन चलाने पर होगी सख्त कार्रवाई
CG News : IAS नम्रता जैन ने संभाला CEO जिला पंचायत का कार्यभार 🔵 पति IPS निखिल रखेचा ASP के रूप में दे रहे हैं जिले में सेवाएं
Budget Breaking : विकसित भारत को लेकर मोदी 3.0 के रोडमैप की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट में दिखाई है झलक 🟠 विकास, कृषक हित, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प की नींव होगी मजबूत : रत्नावली कौशल
जरूरी खबर : पितृ पक्ष शुरू होने के पूर्व सभी गणेश उत्सव समितियों से विसर्जन करने विधायक रिकेश सेन ने किया आह्वान
भारत की नर्स पर यमन में फांसी का संकट, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या टल सकती है सजा-ए मौत?

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bribery Case Chhattisgarh : 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार स्कूल प्राचार्य निलंबित, DEO कार्यालय में अटैच
Bribery Case Chhattisgarh : 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार स्कूल प्राचार्य निलंबित, DEO कार्यालय में अटैच

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 10 हजार रुपए…

Chhattisgarh Executive Engineers Transfer : छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 कार्यपालन अभियंताओं के तबादले
Chhattisgarh Executive Engineers Transfer : छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 कार्यपालन अभियंताओं के तबादले

छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग के 15 कार्यपालन…

Wildlife Attack Compensation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में मौत पर मिलेंगे अब 12 लाख रुपए!
Wildlife Attack Compensation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में मौत पर मिलेंगे अब 12 लाख रुपए!

छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में जनहानि (Wildlife…

Marwahi Elephant Herd News : 52 हाथियों की एंट्री से बढ़ी चिंता, खेतों में धान की फसल पर खतरा, गांवों में मुनादी शुरू
Marwahi Elephant Herd News : 52 हाथियों की एंट्री से बढ़ी चिंता, खेतों में धान की फसल पर खतरा, गांवों में मुनादी शुरू

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल में 52 हाथियों…

Bastar Dussehra Pihu Das Controversy : बस्तर दशहरा की रस्म निभाने वाली पीहू को राष्ट्रपति से नहीं मिलवाने का आरोप, पनका समाज नाराज
Bastar Dussehra Pihu Das Controversy : बस्तर दशहरा की रस्म निभाने वाली पीहू को राष्ट्रपति से नहीं मिलवाने का आरोप, पनका समाज नाराज

बस्तर दशहरा (Bastar Dussehra Pihu Das Controversy) की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?