CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

By Newsdesk Admin
07/09/2026
Share
Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident

सीजी भास्कर, 07 सितंबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत (Chhattisgarh Road Accident) हो गई। दुर्ग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। वहीं बालोद में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार राजमिस्त्री को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Contents
  • दुर्ग में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो Chhattisgarh Road Accident 
  • बालोद में बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत
  • फरार चालक की तलाश में पुलिस
    • खबरें और भी हैं…Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

दोनों घटनाओं ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को सामने ला दिया है।

 

Chhattisgarh Road Accident

 

यह भी पढ़ें : Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

 

दुर्ग में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो Chhattisgarh Road Accident 

 

पहला हादसा दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में रविवार को हुआ। नेशनल हाईवे-53 पर कोसानाला के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सर्विस लेन पार करते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 25 वर्षीय प्रतीक ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, 23 वर्षीय भास्कर कुमार निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल बीएम शाह अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार के कारण वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

 

बालोद में बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

 

दूसरा हादसा बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में हुआ। मड़ियाकट्टा गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार राजमिस्त्री को टक्कर मार दी।

हादसे में 42 वर्षीय परस राम पिस्दा की मौके पर ही मौत (Chhattisgarh Road Accident) हो गई। बताया गया कि वह ग्राम कोटागांव से परसोदा गांव मिस्त्री का काम करने गए थे और देर रात काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान मड़ियाकट्टा गांव के पास स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

 

फरार चालक की तलाश में पुलिस

 

सूचना मिलने पर डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए (Chhattisgarh Road Accident) भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

दोनों सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत के बाद उनके परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है।

 

खबरें और भी हैं…Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

तेलंगाना में मनचले ने की छेड़छाड़, जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदी युवती, गंभीर रूप से घायल
Durg Job Fair 2026 : दुर्ग में 17 जून को जिला स्तरीय रोजगार मेला, 2029 पदों पर होगी भर्ती
75 ट्रेनी RAS बने सहायक कलेक्टर, मिली पहली पोस्टिंग
Korba Robbery Case: हथियारबंद गिरोह का हमला, परिवार को बंधक बनाकर पूछा—“सौम्या चौरसिया का पैसा कहाँ है?”
नये साल के पहले दिन छत्तीसगढ़ के 8 आईएएस की तबादला सूची जारी…बदले गए नारायणपुर कलेक्टर, देखिए आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?