सीजी भास्कर, 11 सितम्बर। रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने पर फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वे संगठन के लोगों के साथ फिल्म देखने जाएंगे। फिल्म देखने के बाद इसे टैक्स फ्री करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। (Hanuman Ansh Tax Free)
पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर CM साय बोले- दोषी मिले तो होगी कार्रवाई : Hanuman Ansh Tax Free
चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। CM ने मामले में दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

कलेक्टरों के साथ बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर चर्चा
मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टरों के साथ हुई बैठक को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अभियान (Hanuman Ansh Tax Free) के तहत 12 बिंदुओं पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इनके बेहतर और व्यवस्थित संचालन को लेकर कलेक्टरों और अधिकारियों के साथ बैठक की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अभियान से जुड़े कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
ख़बरें और भी हैं : Rajya Sabha Candidate Demand: रायपुर में मुख्यमंत्री साय से मिली अग्रवाल समाज की टोली, गौरीशंकर अग्रवाल के नाम पर जोर



