सीजी भास्कर, 11 सितंबर। घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने की सलाह (Turmeric Milk Benefits) देते हैं। माना जाता है कि दूध और हल्दी का यह मिश्रण शरीर को आराम देने और अच्छी नींद में मदद कर सकता है।
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स के मुताबिक, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को रिलैक्स करने में मदद कर सकते हैं।

नींद के लिए फायदेमंद Turmeric Milk Benefits
डॉक्टर के अनुसार, गर्म हल्दी वाला दूध रात में लेने से शरीर को आराम मिल सकता है। दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन नींद से जुड़े हार्मोन के निर्माण में भूमिका निभाता है, जिससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होने में मदद मिल सकती है।
तनाव कम करने में मदद
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ऐसे में हल्दी वाला दूध तनाव और बेचैनी को कम करने में मदद कर सकता है।
इसके अलावा, हल्दी वाला दूध पाचन को बेहतर रखने और शरीर में सूजन व मांसपेशियों की जकड़न को कम करने में भी मददगार माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Haiwaan Movie Review : ‘हैवान’ के क्लाइमैक्स के बाद क्यों आए मोहनलाल? सैफ अली खान से है सीधा कनेक्शन
हालांकि, किसी बीमारी के इलाज के तौर पर हल्दी वाले दूध पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
खबरें और भी हैं…IND vs AFG 1st T20 : दिल्ली पुलिस की अपील BCCI ने की खारिज, 13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान मैच



