CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mungeli Crime News : मुंगेली में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 64,500 रुपये की संपत्ति बरामद

Mungeli Crime News : मुंगेली में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 64,500 रुपये की संपत्ति बरामद

By Newsdesk Admin
11/09/2026
Share
Mungeli Crime News
Mungeli Crime News

सीजी भास्कर, 11 सितंबर। पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बगबुडवा में हुई चोरी का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा (Mungeli Crime News) कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Contents
  • 7 सोने के लॉकेट और चांदी की सकरी बरामद Mungeli Crime News 
  • सोने का लॉकेट बेचने ग्राहक तलाश रहा था आरोपी
  • चारों आरोपी जेल भेजे गए
  • पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
  • खबरें और भी हैं…PM Awas Yojana : विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार, भूपेश बघेल बोले- जगह और समय तय करें, हम तैयार हैं

 

Mungeli Crime News
Mungeli Crime News

 

7 सोने के लॉकेट और चांदी की सकरी बरामद Mungeli Crime News 

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 7 नग सोने के लॉकेट, 1 नग चांदी की सकरी और 16,500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। बरामद संपत्ति की कुल कीमत 64,500 रुपये बताई गई है।

दरअसल, बगबुडवा निवासी दिलहरण मरावी ने 10 सितंबर को पथरिया थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, अज्ञात चोर घर में घुसकर आलमारी से सोने के लॉकेट और चांदी की सकरी समेत गुल्लक में रखी नगदी चोरी कर ले गया था।

 

यह भी पढ़ें:  Cyclone Forecast 2026 : 44 साल में सबसे ताकतवर हो सकता है तूफानी सीजन, अक्टूबर-दिसंबर में 3 साइक्लोन का अनुमान

 

सोने का लॉकेट बेचने ग्राहक तलाश रहा था आरोपी

 

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बगबुडवा निवासी ईश्वर मरावी चोरी का सोने का लॉकेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

पुलिस ने ईश्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथियों कैप खान, सुभान खान और अशरफ खान के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने तीनों अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर (Mungeli Crime News) पूछताछ की।

 

यह भी पढ़ें: Hasdeo River Accident : हसदेव नदी में डूबे तीन युवक, बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे थे देवरी

 

चारों आरोपी जेल भेजे गए

 

पुलिस ने ईश्वर मरावी से 3 सोने के लॉकेट और 13 हजार रुपये, कैप खान से 4 सोने के लॉकेट, सुभान खान से चांदी की सकरी और अशरफ खान से 3,500 रुपये बरामद किए।

चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए 11 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: BRICS Summit 2026 : गलौटी कबाब से बिहार के सत्तू-मखाने तक, विदेशी मेहमानों के लिए तैयार हुआ शाही मेन्यू

 

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पवन देवांगन, प्र.उप निरीक्षक योगेश कुमार भट्ट, भारती मरकाम सहित पुलिस टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका (Mungeli Crime News) रही। पुलिस ने चोरी की संपत्ति की बरामदगी के साथ मामले का जल्द खुलासा किया।

 

खबरें और भी हैं…PM Awas Yojana : विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार, भूपेश बघेल बोले- जगह और समय तय करें, हम तैयार हैं

 

रिपोर्टर : मनुराज सिंह

Karnataka Road Accident : बस-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, आग का गोला बने दोनों वाहन, 10 की मौत
Atal Nagar Vikas Pradhikaran : कर्जमुक्त हुआ नवा रायपुर अटल नगर प्राधिकरण, अब विकास दौड़ेगा पूरी रफ्तार से
Durg Cooperative Society Scam : दुर्ग में 15 लाख रुपये के धान और बारदाना गबन का खुलासा, सहकारी समिति प्रभारी गिरफ्तार
Illegal Teak Wood Transport Chhattisgarh : अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त
यूरोप में सीक्रेट मीटिंग, ठाकरे बंधुओं के मिलन की अटकलें तेज, देवड़ा ने कसा तंज…!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

Ambikapur Snake Bite
Ambikapur Snake Bite: रात में पेट में दर्द, मालिश करते ही खुला राज; कमरे में मिला करैत, महिला सरपंच की मौत

सर्पदंश (Ambikapur Snake Bite) का एक दर्दनाक मामला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?