CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

By Newsdesk Admin
11/09/2026
Share
Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan

सीजी भास्कर, 11 सितंबर। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को रायपुर में कांग्रेस और पिछली भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ का विकास प्रभावित हुआ। शिवराज ने कहा कि कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह कर दिया (Shivraj Singh Chouhan)। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है।

Contents
  • आवास योजना को लेकर कांग्रेस पर निशाना
  • सड़क और ग्रामीण विकास के काम गिनाए
  • वंदे मातरम् विवाद पर कांग्रेस को घेरा
  • BRICS को लेकर भी कांग्रेस पर हमला
  • मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख

 

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan

 

यह भी पढ़ें : Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

साय सरकार के कामकाज की तारीफ

शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से गरीबों को पक्के मकान देने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर काम हो रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों को बड़ी संख्या में पक्के मकान मिल रहे हैं। शिवराज ने दावा किया कि प्रदेश में रोज करीब 1600 मकानों का निर्माण पूरा हो रहा है।

आवास योजना को लेकर कांग्रेस पर निशाना

केंद्रीय मंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के काम में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गरीबों को आवास दिलाने के लिए आंदोलन किया था। शिवराज के अनुसार, उस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को लाठियां खानी पड़ीं और जेल भी जाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है और गरीबों के आवास का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें : Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

सड़क और ग्रामीण विकास के काम गिनाए

शिवराज ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और अन्य विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने खेत से सड़क योजना के तहत करीब 36 करोड़ रुपये की स्वीकृति की जानकारी दी। उनका कहना था कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर करने और किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर काम कर रही हैं।

वंदे मातरम् विवाद पर कांग्रेस को घेरा

शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक में वंदे मातरम् को लेकर उठे विवाद पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि देश की भावना और भारत माता के प्रति सम्मान से जुड़ा विषय है।

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “हम तो डूबे हैं सनम, तुमको भी ले डूबेंगे।” शिवराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसे फैसले कर रही है, जिन्हें देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें : Ambikapur Snake Bite: रात में पेट में दर्द, मालिश करते ही खुला राज; कमरे में मिला करैत, महिला सरपंच की मौत

BRICS को लेकर भी कांग्रेस पर हमला

केंद्रीय मंत्री ने BRICS को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि BRICS में दुनिया की बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले देश शामिल हैं। भारत की वैश्विक भूमिका लगातार बढ़ रही है और ऐसे समय में विपक्ष को देश की उपलब्धियों पर सवाल उठाने के बजाय उन्हें देखना चाहिए।

शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान और प्रभाव बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को जब भी भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलता है, वह खुश होने के बजाय सवाल खड़े करती है।

मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख

शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ना सीखा है।

उन्होंने कहा कि भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। शिवराज ने नरेन्द्र मोदी की तुलना स्वामी विवेकानंद से करते हुए कहा कि विवेकानंद के विचारों को आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :Illegal Chakhna Center : अवैध चखना सेंटर और सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी पर पुलिस का शिकंजा, 22 आरोपी गिरफ्तार

Bhilai News : विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर हो रही जमकर सियासत, भाजपा ने कार्टून जारी कर देवेंद्र को बताया कोयलेंद्र
कभी बंदूक चलाने वाले अब थमा रहे हैं कलम: आत्मसमर्पित नक्सलियों के हाथों दोबारा खड़ा हुआ स्कूल
यूपी के 2.39 करोड़ ग्रामीण परिवारों को योगी सरकार की सौगात, पानी की परेशानी से मिलेगी राहत
Gold-Silver Price : आज भी 9000 रुपये टूटी चांदी, सोने के भाव में भी बड़ी गिरावट, दो दिन में इतने सस्ते हुए दाम
Mann Ki Baat Abujhmad : पीएम मोदी ने दिखाई बदलते बस्तर की तस्वीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?