सीजी भास्कर, 12 सितम्बर। कवर्धा, कबीरधाम जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में चाचा पर जानलेवा हमला करने के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। बैगापारा पोलमी गांव में जमीन विवाद के दौरान भांजे फूलसिंह बैगा ने अपने चाचा सुकलाल बैगा पर डंडे से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल सुकलाल का करीब 15 दिन तक अस्पताल में इलाज चला, जिसके बाद 17 दिसंबर 2024 को उसकी मौत हो गई। (Murder Accused Arrest)
चाचा की मौत के बाद आरोपी फरार होकर तेलंगाना चला गया था। कुकदुर पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और सांगारेड्डी जिले से उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : Wife Murder Korba : कोरबा में घरेलू विवाद बना खौफनाक, पति ने पत्नी की हत्या की, मां-बहन पर भी किया जानलेवा हमला
जमीन विवाद में हुआ था हमला : Murder Accused Arrest
घटना 2 दिसंबर 2024 की है। पुलिस के अनुसार बैगापारा पोलमी में जमीन को लेकर विवाद के दौरान फूलसिंह बैगा ने गाली-गलौच और धमकी देते हुए अपने चाचा सुकलाल बैगा के सिर पर डंडे से वार किया था।
घटना के बाद पुलिस ने शुरुआत में मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। घायल सुकलाल का अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन 17 दिसंबर को उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : Sunday market chaos : दुकान विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, पांच जगह चाकू मारकर आरोपी फरार

मौत के बाद हत्या की धारा जोड़ी गई
सुकलाल की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई। गंभीर चोटों के चलते हुई मौत की पुष्टि होने पर प्रकरण में हत्या की धारा 103(1) जोड़ी गई।
इसके बाद आरोपी फूलसिंह फरार हो गया और तेलंगाना में जाकर छिप गया।
सांगारेड्डी में छिपा था आरोपी : Murder Accused Arrest
आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस को मुखबिर से उसके तेलंगाना में होने की सूचना मिली। तकनीकी साक्ष्यों से भी इसकी पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस टीम तेलंगाना के सांगारेड्डी जिले पहुंची।
पुलिस ने गुम्माडीडाला थाना क्षेत्र से आरोपी फूलसिंह बैगा को गिरफ्तार किया और उसे कवर्धा लेकर आई।
यह भी पढ़ें : Bhilai Attack Case : पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो सगे भाई गिरफ्तार
कोर्ट ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि कुकदुर थाना क्षेत्र के बैगापारा गांव में सुकलाल बैगा की मौत के मामले (Murder Accused Arrest) में उसके भतीजे फूलसिंह बैगा को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कई दिनों से फरार था।
यह भी पढ़ें : Accused Squats : गवाही का बदला! जेल से छूटते ही बदमाश ने किया जानलेवा हमला, पुलिस ने निकाला जुलूस


