सीजी भास्कर, 14 सितम्बर। बिलासपुर में ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन युवकों और एक महिला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 6 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। (Bilaspur Train Ganja Smuggling)
पुलिस को सूचना मिली थी कि जयरामनगर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे तीन युवक और एक महिला गांजा लेकर खड़े हैं। वे सीपत जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों को पकड़ लिया।

पिट्ठू बैग और थैलों में छिपाकर रखा था गांजा : Bilaspur Train Ganja Smuggling
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सीपत के मटियारी निवासी आकाश सिसोदिया (21), उसकी पत्नी पूर्वा मालिया (20), मटियारी निवासी कृष्णा पांडेय (23) और मध्यप्रदेश के उमरिया निवासी नीरज नायक (19) के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पिट्ठू बैग और थैलों से कुल 13 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
ओडिशा से खरीदकर लाए थे गांजा
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ओडिशा के बलांगीर जिले से कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाए थे। इसे मटियारी, सीपत और आसपास के इलाकों में अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी थी। पुलिस को आशंका है कि गांजा ट्रेन के जरिए ओडिशा से बिलासपुर लाया गया था।
सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस : Bilaspur Train Ganja Smuggling
पुलिस अब गांजा सप्लाई के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। जांच की जा रही है कि आरोपियों ने गांजा किससे खरीदा था और बिलासपुर क्षेत्र में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क में कोई बड़ा सप्लायर या अन्य लोग शामिल हैं या नहीं। आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
ख़बरें और भी हैं : Ganja Seized : घर में छिपाकर रखा था 6.761 किलो गांजा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा


