सीजी भास्कर, 15 सितंबर। सार्वजनिक भवन के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद पर सवाल (Community Hall Controversy) उठाए हैं। CPI जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका क्षेत्र के एक सामुदायिक भवन में लंबे समय से थियेटर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने ऐसे व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक लगाने और भवन को आम लोगों के लिए उपलब्ध कराने की मांग की है।

सार्वजनिक भवन के इस्तेमाल पर उठाए सवाल : Community Hall Controversy
कमलेश झाड़ी ने सोमवार को जारी प्रेस बयान में कहा कि सामुदायिक भवनों का निर्माण शादी, सामाजिक कार्यक्रम, बैठकों और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए किया गया है। ऐसे में इनका व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
यह भी पढ़ें: [बीजापुर की ताजा खबरें]
प्रशासन से जांच की मांग
CPI ने सवाल उठाया कि सार्वजनिक संपत्ति को निजी फायदे के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति किस आधार पर दी गई और इसकी जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की गई। झाड़ी ने भाजपा और कांग्रेस नेताओं पर समर्थकों को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसे भवनों के इस्तेमाल की अनुमति देने का आरोप भी लगाया है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भवन जनता के टैक्स के पैसे से बनाए (Community Hall Controversy) गए हैं, इसलिए उनका उपयोग भी जनता के हित में होना चाहिए। CPI ने मामले की जांच कर सामुदायिक भवन को व्यावसायिक गतिविधियों से मुक्त कराने की मांग की है।
पार्टी ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
खबरें और भी हैं: बीजापुर और छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।


