सीजी भास्कर, 16 सितंबर। रेलवे की कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई (Copper Cable Theft) की है। मामले में 10 चोर और चोरी का माल खरीदने वाले 7 रिसीवर समेत 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से कॉपर केबल, रेलवे की तांबे की सामग्री और रेकी में इस्तेमाल 4 स्कूटर जब्त किए गए हैं।

किराए के मकान में रहकर करते थे रेकी
जांच में पता चला कि आरोपी दिल्ली से अनूपपुर पहुंचते थे और यहां किराए के मकानों में रहते थे। इसके बाद स्कूटर से रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों की रेकी कर कॉपर केबल चोरी करते थे।
चोरी की सामग्री दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कबाड़ मंडी में बेचने की बात भी जांच में सामने आई है।
यह भी पढ़ें: Chakradhar Samaroh 2026 : चक्रधर समारोह में आज सजेगी शास्त्रीय नृत्य और लोक संस्कृति की रंगारंग महफिल
ट्रेन से भागते समय दो आरोपी पकड़े
आरपीएफ की निगरानी और पेट्रोलिंग के दौरान दो आरोपियों को उमरिया में ट्रेन से भागने की कोशिश करते समय पकड़ लिया गया। वहीं एक अन्य आरोपी को गाजियाबाद स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
चोरी का माल बरामद
आरोपियों की निशानदेही पर रेलवे की चोरी की गई बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। आरपीएफ अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी का माल खरीदने वाले रिसीवरों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं: Circular Economy Chhattisgarh : विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की भागीदारी, कचरे से संसाधन बनाने पर मंथन


