सीजी भास्कर, 18 सितम्बर। अंबिकापुर केंद्रीय जेल में हत्या के आरोप में बंद 55 वर्षीय महिला कैदी मथुरा यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमआईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है। (Central Jail Woman Death)
जानकारी के मुताबिक, मथुरा यादव को 19 फरवरी 2026 को सूरजपुर जिला जेल से अंबिकापुर केंद्रीय जेल लाया गया था। वह हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी थी। जेल में तबीयत खराब होने के बाद उसका इलाज कराया जा रहा था।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Central Jail : कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, एक महीने में पांचवीं बंदी की मौत

एमआईसीयू में इलाज के दौरान मौत : Central Jail Woman Death
जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने पर महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। 17 सितंबर को दोबारा तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल के एमआईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : जेल की सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर का आतंक, कारोबारी को दी गोली मारने की धमकी
रिकॉर्ड में दो पते, परिजनों से संपर्क नहीं
जेल रिकॉर्ड में महिला (Central Jail Woman Death) के दो अलग-अलग पते दर्ज हैं। परिजनों से संपर्क के लिए संबंधित थानों के जरिए प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल किसी परिजन से संपर्क नहीं हो पाया है। जेल प्रशासन के अनुसार, बंदी के जेल में रहने के दौरान भी कोई परिजन उससे मिलने नहीं आया था।
महिला की मौत की सूचना जिला कलेक्टर और जिला एवं सत्र न्यायाधीश को दे दी गई है। जेल प्रशासन के मुताबिक, परिजन पहुंचते हैं तो नियमानुसार वीडियोग्राफी के बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा। परिजन नहीं पहुंचने की स्थिति में नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ख़बरें और भी हैं :पुलिस की कैद से गांजा तस्कर महिला कैदी, बच्चे समेत फरार, जिला अस्पताल में मचा हड़कंप, CCTV भी मिला बंद, जेल और पुलिस विभाग के उड़े तोते


