सीजी भास्कर, 20 सितम्बर। रायपुर में आत्म उत्क्रांति आध्यात्मिक चातुर्मास-2026 के तहत 111 तपस्वियों का सामूहिक पारणा संपन्न हुआ। 18 सितंबर को श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में सम्मेत शिखर तप करने वाले सभी तपस्वी एक साथ शामिल हुए। (Tapasvis Samuhik Parna)
यह भी पढ़ें : PM Modi : बेंगलुरु में आध्यात्मिक आयोजन में पहुंचे प्रधानमंत्री, ध्यान मंदिर के उद्घाटन के दौरान दिखा खास माहौल

आयोजन समिति ने 111 तपस्वियों के पैर धोए : Tapasvis Samuhik Parna
देववंदन, चैत्यवंदन और पूजा के बाद मांगलिक के साथ पारणा शुरू हुआ। प्रवचन प्रभाविका मंजुलाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में आयोजन समिति ने सभी 111 तपस्वियों के पैर धोए। इसके बाद तांबे की थाली और कटोरी से पारणा कराया गया।
कार्यक्रम में सिद्धि तप करने वाले उपहार चोपड़ा और उषा बेन मेहता का भी सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं ने उनकी तपस्या और साधना की सराहना की।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में हुए शामिल
वहीं, श्री ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कांकरिया ने पत्नी सीमा कांकरिया के साथ सम्मेत शिखर तप किया। तप पूरा करने के बाद दोनों ने भी सामूहिक पारणा में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम (Tapasvis Samuhik Parna) में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान सभी तपस्वियों का सम्मान किया गया और उनकी तपस्या की सराहना की गई।
यह भी पढ़ें : Mahanadi Aarti : गुरु पूर्णिमा पर महानदी उद्गम में गूंजे वैदिक मंत्र, भव्य आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था
ख़बरें और भी हैं :Sheetla Mata : मां शीतला जुड़वास में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भीड़ से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर


