CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahanadi Aarti : गुरु पूर्णिमा पर महानदी उद्गम में गूंजे वैदिक मंत्र, भव्य आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

Mahanadi Aarti : गुरु पूर्णिमा पर महानदी उद्गम में गूंजे वैदिक मंत्र, भव्य आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

By Newsdesk Admin
30/07/2026
Share
Mahanadi Aarti
Mahanadi Aarti

सीजी भास्कर, 30 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर फरसियां स्थित सर्व धर्म तीर्थस्थल महामाई धाम श्रद्धा और भक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर (Mahanadi Aarti) आया। संध्या होते ही महानदी उद्गम कुंड पर दीपों की रोशनी, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों के बीच ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बना कि दूर दूर से पहुंचे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

Contents
  • प्रत्येक पूर्णिमा को होती है महानदी आरती Mahanadi Aarti
  • तेरह वर्षों से जारी है अनूठी परंपरा
  • जनभागीदारी से मजबूत हो रहा संरक्षण अभियान
  • सोलह पाली के ग्रामीण बड़ी संख्या में होते हैं शामिल
  • धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

महानदी मैया की आरती में साधु संत, गायत्री परिवार के सदस्य, ग्रामीण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान नदी संरक्षण का संदेश भी प्रमुखता से दिया गया और उपस्थित लोगों ने महानदी की स्वच्छता तथा संरक्षण का संकल्प लिया।

Mahanadi Aarti
Mahanadi Aarti

यह भी पढ़ें :  Cyber Fraud Network : नौकरी-कमीशन के लालच में खुलवाए 1242 म्यूल अकाउंट, 122 गिरफ्तार

प्रत्येक पूर्णिमा को होती है महानदी आरती Mahanadi Aarti

महामाई धाम फरसियां में हर पूर्णिमा की तरह इस बार भी महानदी उद्गम कुंड में भव्य महानदी आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा पीठ फरसियां के गायत्री परिवार के सदस्यों ने वैदिक विधि विधान के साथ किया। श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन के बाद महानदी मैया की आरती में भाग लिया।

तेरह वर्षों से जारी है अनूठी परंपरा

महानदी आरती समिति के कैलाश सोन ने बताया कि महामाई धाम परिसर में पिछले 13 वर्षों से प्रत्येक पूर्णिमा को महानदी महाआरती आयोजित की जा रही है। इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि महानदी के संरक्षण, संवर्धन और जनजागरूकता को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने बताया कि मां अभियान के माध्यम से नदी संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण बचाने और जल स्रोतों के महत्व को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  Bike Theft : होटल के सामने से गायब हुई मोटरसाइकिल का खुलासा, शातिर चोर तक ऐसे पहुंची पुलिस

जनभागीदारी से मजबूत हो रहा संरक्षण अभियान

महामाई समिति के अध्यक्ष शिवदयाल साहू ने कहा कि महानदी जैसी जीवनदायिनी नदी के संरक्षण के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी (Mahanadi Aarti) जरूरी है। फरसियां में किया जा रहा यह प्रयास धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रेरणादायी उदाहरण बन चुका है। जिला कलेक्टर ने भी प्रत्येक माह आयोजित होने वाली महानदी आरती की सराहना करते हुए इसे जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण की उत्कृष्ट पहल बताया है।

सोलह पाली के ग्रामीण बड़ी संख्या में होते हैं शामिल

16 पाली सेवा समिति के सचिव नीरज सोन ने बताया कि महानदी उद्गम स्थल पर प्रत्येक पूर्णिमा को नियमित रूप से महानदी आरती आयोजित होती है। इसमें 16 पाली क्षेत्र के ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर नदी संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेते हैं।

यह भी पढ़ें :  Transport Nagar : बलौदाबाजार में बनेगा नया ट्रांसपोर्ट नगर, राज्य शासन ने मंजूर किए 16.41 करोड़ रुपये

धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

महामाई धाम फरसियां आज केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि महानदी संरक्षण का जनआंदोलन बन चुका है। यहां समय समय पर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम और नदी संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित (Mahanadi Aarti) की जाती हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए महानदी की अविरलता और निर्मलता सुरक्षित रखी जा सके। गुरु पूर्णिमा पर आयोजित महानदी आरती के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सभी ने महानदी मैया से क्षेत्र की सुख समृद्धि और नदी संरक्षण के लिए प्रार्थना की।

खबरें और भी हैं : AI Investigation : कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने खोला खूंखार डकैतों का राज, सौ से ज्यादा वारदात करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार

रिपोर्टर – रिजवान मेमन

बिलासपुर में युवक ने खुद को लगाई आग, 80% झुलसा,युवक की हालत गंभीर
Vehicle Registration Suspended : बलौदाबाजार में 15 साल पुराने 425 वाहनों का पंजीयन निलंबित, RTO की सख्त कार्रवाई
PM AASHA : पीएम आशा योजना से दलहन-तिलहन की होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी, उपार्जन की फसलवार तिथियाँ घोषित
Aman Sahu Gangster : रंगदारी और डकैती की साजिश केस में गैंगस्टर अमन साहू समेत 7 आरोपी बरी
Bastar Pandum Festival : राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों होगा शुभारंभ, अमित शाह करेंगे ऐतिहासिक समापन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyclone Arnab Railway Travel Advisory
Cyclone Arnab Railway Travel Advisory : चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, यात्रियों को ट्रेन की स्थिति देखकर निकलने की सलाह

Cyclone Arnab Railway Travel Advisory : इसके अलावा…

Bemetara Paddy Seized
Bemetara Paddy Seized : बेमेतरा में महाराष्ट्र से लाया गया 210 क्विंटल धान जब्त, अवैध भंडारण पर कार्रवाई

Bemetara Paddy Seized: मंडी विभाग के सचिव निकेश…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : रायगढ़ में 2.50 लाख का गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

देवगांव के पास सड़क किनारे गांजा बेचने के…

Deepak Baij Demands
Deepak Baij Demands : दिवाली से पहले किसानों को ₹6,000 करोड़ दे सरकार: दीपक बैज

Deepak Baij Demands: बैज की मांग है कि…

Hostel Wardens Protest : जशपुर में छात्रावास अधीक्षकों का 12 नवंबर को प्रदर्शन, बोले- ₹1,500 में भोजन व्यवस्था चलाना मुश्किल

Hostel Wardens Protest : सहायक आयुक्त संजय सिंह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?